Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vikramshila Kataria Rail Bridge : जलमार्ग से बटेश्वर स्थान पहुंचे रेलवे GM छत्रसाल, प्रोजेक्ट का ग्राउंड इंस्पेक्शन

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 12:02 PM (IST)

    रेलवे जीएम छत्रसाल सिंह ने भागलपुर-कोसी-सीमांचल को जोड़ने वाली विक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन परियोजना और गंगा रेल पुल स्थल का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

    Vikramshila Kataria Rail Project: गंगा नदी में नाव से सफर कर कहलगांव पहुंचे रेलवे जीएम, कटरिया-विक्रमशिला रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट

    Vikramshila Kataria Rail Project: गंगा नदी में नाव से सफर कर कहलगांव पहुंचे रेलवे जीएम, कटरिया-विक्रमशिला रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट

    HighLights

    1. जीएम छत्रसाल सिंह ने विक्रमशिला-कटरिया रेल परियोजना का निरीक्षण किया।

    2. गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल से कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

    3. ₹2549 करोड़ की परियोजना का जमीन अधिग्रहण गजट प्रकाशित।

    संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। भागलपुर और कोसी-सीमांचल को जोड़ने वाले महासेतु निर्माण की कड़ियों को जोड़ने पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह सोमवार को कहलगांव पहुंचे। जीएम ने उत्तर और दक्षिण बिहार की लाइफलाइन बनने वाली 'विक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन परियोजना' और प्रस्तावित गंगा रेल पुल स्थल का सघन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक के इस ग्राउंड जीरो निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ेगा।

    गंगा पार कर जलमार्ग से बटेश्वर स्थान पहुंचे रेल जीएम

    रेलवे जीएम छत्रसाल सिंह का यह दौरा बेहद खास रहा। वे गंगा नदी के उस पार (नवगछिया की ओर) से विशेष जलमार्ग (नाव/स्टीमर) के जरिए कहलगांव के प्रसिद्ध बटेश्वर स्थान पहुंचे। बटेश्वर स्थान पर गोड्डा के सांसद (निशिकांत दुबे) के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मुखिया त्रिभुवन शेखर झा उर्फ बाबू झा ने बुके देकर महाप्रबंधक का भव्य स्वागत किया। इसके बाद जीएम सड़क मार्ग से भवानीपुर होते हुए सीधे विक्रमशिला रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां चल रहे रेल लाइन निर्माण कार्य का मुआयना किया। निरीक्षण के बाद जीएम अपनी स्पेशल ट्रेन से वापस लौट गए।

    सीमांचल, कोसी और अंग क्षेत्र की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    गंगा नदी पर प्रस्तावित यह नया और आधुनिक रेल पुल कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित कटरिया स्टेशन और भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर स्थित विक्रमशिला स्टेशन के बीच बनेगा। इस महासेतु के निर्माण से भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, खगड़िया और पूरे सीमांचल-कोसी क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस रूट के चालू होने के बाद मालगाड़ियों की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापार, उद्योग और अर्थव्यवस्था को एक नया बल मिलेगा।

    जमीन अधिग्रहण के लिए गजट प्रकाशित, तैयारी पूरी

    रेल मंत्रालय द्वारा इस ₹2549 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना का सर्वे, डिजाइन और प्रारंभिक तकनीकी कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम यानी जमीन अधिग्रहण के लिए आधिकारिक गजट का प्रकाशन भी हो चुका है। जीएम के साथ सभी विभागों के सीनियर अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने घूम-घूमकर पूरे रूट का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    खबरें और भी