Dandiya & Garba Night को हो जाइए तैयार, ओपन एयर थिएटर में 26 को जागरण डांडिया, गरबा नाइट में झूमेंगे शहरवासी
Navratri 2025 Dandiya Garba Night इंतजार की घड़ियां खत्म होने को है। 26 सितंबर को दैनिक जागरण डांडिया में एक बार फिर से शहरवासी झूमने को तैयार हैं। न ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Dandiya & Garba Night इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर भागलपुरवासी अब डांडिया की थाप पर झूमेंगे। शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने और उल्लास से भरपूर शाम देने के उद्देश्य से दैनिक जागरण शुक्रवार, 26 सितंबर को भव्य जागरण डांडिया 2025 का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन एयर थिएटर में होगा। जहां संगीत, नृत्य और उत्साह का ऐसा संगम होगा जिसे यादगार बनाया जाएगा।
यह शाम उमंग और तरंगों से भरी होगी। शहरवासी ढोल-नगाड़ों की थाप और डांडिया की लय पर कदम थिरकेंगे। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में झूमती-गुनगुनाती नजर आएंगी, तो युवा रंगीन स्टिक्स लेकर मस्ती की धुन में खो जाएंगे। माहौल में उत्सव की ऐसी महक घुलेगी कि हर कोई अपने आप को इस सुरमयी शाम का हिस्सा बनने से नहीं रोक पाएगा।
इस खास मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मशहूर डांसर कीर्ति वर्मा अपनी अदाओं से लोगों को बांधेंगी, वहीं भागलपुर की शान बन चुकी युवा अभिनेत्री संचिता बसु की मौजूदगी डांडिया नाइट को और भी आकर्षक बनाएगी। उनके हुनर और जोश से मंच पर उमंग का रंग चढ़ेगा और दर्शक भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे।
दैनिक जागरण की यह परंपरा शहर में उत्साह का प्रतीक बन चुकी है। हर साल डांडिया नाइट का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। इस बार आयोजन और भी भव्य और रंगीन होगा। परिवार, मित्र और परिचित एक साथ आएंगे और मस्ती की इस शाम को जी भरकर महसूस करेंगे।
खबरें और भी
इस शानदार कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित ब्रांड साझेदार के रूप में जुड़े हैं। तनिष्क, तिलकामांझी, शर्वा टीवीएस, ब्लैकबेरी, खरमनचक, मेट्रो मिर्ची एमजी रोड बड़ी पोस्ट ऑफिस, बिकानेर एक्सप्रेस तिलकामांझी, उर्मिला आरकेड स्थित प्रभा किचन और आरबीएम पैलेस ने इस आयोजन को और भव्य बनाने में सहयोग किया है। इन प्रायोजकों का सहयोग इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
डांडिया नाइट सिर्फ नृत्य का मंच नहीं, बल्कि यह सांस्कृतिक उत्सव भी है। यह शाम शहरवासियों के लिए मनोरंजन और सामूहिकता की भावना को जीवंत करने का अवसर बनेगी। जब पूरा शहर एक साथ डांडिया की लय पर थिरकेगा, तो वातावरण में उत्सव का अनोखा उल्लास बिखरेगा।