रेलवे का तोहफा: जमालपुर, गोड्डा और अजगैवीनाथ धाम से देवघर के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें
जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने देवघर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे का तोहफा: जमालपुर, गोड्डा और अजगैवीनाथ धाम से देवघर के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें
HighLights
जन्माष्टमी, भाद्र पूर्णिमा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।
पूर्व रेलवे ने जमालपुर, गोड्डा, अजगैवीनाथ धाम से देवघर ट्रेनें चलाईं।
सितंबर में कई फेरों में यात्रियों को मिलेगी सफर में बड़ी सहूलियत।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखकर पूर्व रेलवे ने जमालपुर-देवघर, गोड्डा-देवघर और अजगैवीनाथ धाम-देवघर के बीच तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सफर में सहूलियत होगी।
03575 देवघर-अजगैवीनाथ धाम मेमू स्पेशल ट्रेन 03 और 25 सितंबर 02 ट्रिप को शाम 5:30 बजे देवघर से चलेगी और रात 9:25 बजे अजगैवीनाथ धाम पहुंचेगी।
03576 अजगैवीनाथ धाम-देवघर मेमू स्पेशल ट्रेन 04 और 26 सितंबर को कुल दो फेरे अजगैवीनाथ धाम से सुबह 5:45 बजे चलेगी और 9:35 बजे देवघर पहुंचेगी।
03442 जमालपुर-देवघर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 06 से 27 सितंबर के बीच हर रविवार 04 ट्रिप को सुबह 5:10 बजे जमालपुर से चलेगी और 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी।
वहीं, 03441 देवघर-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 06 से 27 सितंबर के बीच हर रविवार (04 ट्रिप) को दोपहर 3:45 बजे देवघर से चलेगी और रात 10:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी।
03444 देवघर-गोड्डा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 06 से 27 सितंबर के बीच हर रविवार 04 ट्रिप को सुबह 10:45 बजे देवघर से चलेगी और दोपहर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी।
वहीं, 03443 गोड्डा-देवघर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 06 सितंबर से 27 सितंबर के बीच हर रविवार 04 ट्रिप को दोपहर 1:15 बजे गोड्डा से चलेगी और दोपहर 3:20 बजे देवघर पहुंचेगी।
