विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गोपाल मंडल ने मेरी हत्या की सुपारी दी', तमंचे वाले JDU विधायक पर गंभीर आरोप; एक लेटर ने मचा दी सनसनी

Published: Thu, 21 Dec 2023 03:53 PM (IST)

जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री ...और पढ़ें

'गोपाल मंडल ने मेरी हत्या की सुपारी दी', तमंचे वाले JDU विधायक पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)
'गोपाल मंडल ने मेरी हत्या की सुपारी दी', तमंचे वाले JDU विधायक पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जदयू विधायक गोपाल मंडल पर लगा हत्या की साजिश रचने का आरोप
  2. प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री की अर्जी पर डीजीपी ने दिया था जांच का आदेश
  3. शूटरों की खंगाली जा रही कुंडली, पुलिस पूरी तरह से अलर्ट

जागरण संवाददाता, भागलपुर। JDU MLA Gopal Mandal गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री के बीच की पुरानी रंजिश पुलिस मुख्यालय के एक पत्र से फिर सुर्खियों में है। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस महानिदेशक को एक अर्जी दे यह प्रबल आशंका जताई थी कि विधायक गोपाल मंडल उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए हुसैनाबाद के शूटरों को हत्या की सुपारी दी गई है।

दो शूटरों के नाम अंसार उर्फ अंसरवा और गुड्डू मियां के नाम का भी जिक्र डीजीपी को दी गई अर्जी में किया गया था। उक्त अर्जी पर डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अब दोनों शूटरों की पहचान और उसकी कुंडली खंगाल रही है।

तकनीकी सेल को भी लगाया गया है। उधर, प्रॉपर्टी डीलर शास्त्री की इस अर्जी और लगाए गए आरोप को विधायक गोपाल मंडल ने बेबुनियाद बताया है।

रेकी कर रहे अंजान शख्स, क्या पता कब करा दी जाए हत्या

डीजीपी को भेजे गए पत्र में शास्त्री ने यह जानकारी दी है कि उसकी रेकी घर के आसपास अनजान शख्स करते हैं, क्या पता कब उसकी हत्या करा दी जाए। पत्र में प्रॉपर्टी डीलर ने कहा है, "हुसैनाबाद के शूटर को मेरी हत्या की सुपारी दी गई है।"

अर्जी में जीरोमाइल के समीप पूर्व के भूमि विवाद को लेकर विधायक पुत्र और अन्य की तरफ से हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए शूटरों के संबंध में जिन अपनों ने उन्हें जानकारी दी उनके नामों का भी जिक्र किया है। मुख्यालय के आदेश के बाद पुलिस अर्जी में वर्णित आरोप की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भी मामले में सभी एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

ये भी पढ़ें- Aurangabad News: पचरुखिया के जंगल से दो शक्तिशाली प्रेशर IED बरामद, नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: फंदे से लटका मिला छात्रा का शव... कपड़े भी अस्त-व्यस्त, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।