Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'इस एसपी को भगाइए, ये ब्राह्मण को बचाता है...' नीतीश के विधायक गोपाल मंडल ने दी इस्तीफे की चेतावनी

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 01:34 PM (IST)

    Bihar Political News भागलपुर के नवगछिया में एक लापता महिला का दो दिन बाद शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मामले ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल ने दिया विवादित बयान (जागरण)
    नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल ने दिया विवादित बयान (जागरण)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार के खास विधायक गोपाल मंडल ने नवगछिया कांड पर विवादित बयान दिया है।
    2. गोपाल मंडल ने एसपी पूरण झा पर ब्राह्मण को बचाने का आरोप लगाया है।

    डिजिटल डेस्क, भागलपुर (नवगछिया)। Bihar News: बिहार के भागलपुर के नवगछिया (Naugachia) में दो दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद बवाल मच गया है। शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ मचाई।

    इस बीच एसपी पूरण झा के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। लोग प्रशासन पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। कई जगह तोड़फोड़ की खबर सामने आ रही है।

    आगबबूला हुए नीतीश के विधायक गोपाल मंडल

    इसी क्रम में नीतीश कुमार के खास विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) का भी विवादित बयान सामने आया है। गोपाल मंडल ने इस घटना के लिए एसपी पूरण झा को जिम्मेदार ठहराया है। गोपाल मंडल ने एसपी पूरण झा पर ब्राह्मण समाज को बचाने का आरोप लगाया है।

    इस एसपी को भगाइए नहीं तो मेरा इस्तीफा लीजिए 

    Naugachia Murder Case: गोपाल मंडल ने कहा कि इस एसपी को भगाइए नहीं तो मेरा इस्तीफा लीजिए। हमने पहले ही इसे लाने का विरोध किया था, लेकिन मेरी बात किसी ने नहीं मानी। गोपाल मंडल ने दावा किया कि जिस महिला का शव मिला था उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।

    खबरें और भी

    चार-पांच लड़कों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गला दबाकर मार डाला। थाने में एफआईआर लिखाने गया तो किसी ने एफआईआर तक नहीं लिया। सब घुसखोर बैठे हैं थाने में। 5000 रुपया देते तो फटाक से FIR लिख देता।

    इस कांड के आरोपी ब्राह्मण इसलिए एसपी ढिलाई दिखा रहा है

    गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने कहा कि हमने पहले ही बैकवर्ड एसपी की मांग की थी, लेकिन ब्राह्मण एसपी को लगा दिया। इस दुष्कर्म का आरोपी ब्राह्मण है, इसलिए एसपी इसे बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने एसपी पर शराब पीने का भी आरोप लगाया।

    इस एसपी को भगाइए नहीं तो मेरा रिजाइन लीजिए

    गोपाल मंडल ने कहा कि मैं पटना जाऊंगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलूंगा और कहूंगा कि इस एसपी को भगाइए नहीं तो मेरा रिजाइन लीजिए। जब मेरी इज्जत ही नहीं बचेगी तो पद पर रहकर क्या करेंगे। गोपाल मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला ब्राह्मण समाज के कारी ठाकुर के यहां दूध पहुंचाने गई थी और उसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के नवगछिया के रंगरा गांव में दो दिन से गायब महिला का शव रविवार की सुबह मिलने के बाद गुस्साए लोगों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। पुलिस गाड़ियों सहित अन्य गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। तोड़फोड़ के बाद आगजनी भी की गई। अब माहौल को शांत करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक, गांव में 13 थानों की पुलिस पैट्रोलिंग कर रही है।

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: केके पाठक ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पूरे बिहार में हो रही तारीफ, ऐसा करने वाले पहले अधिकारी बने

    Prashant Kishor: 'सारे हिंदू भाजपा को...', सनातन और BJP को लेकर प्रशांत किशोर ने खोली पोल, कहा- भ्रम में नहीं रहें