Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News: सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका, कुल 190 पोस्ट; 29500 रुपये तक मिलेगी सैलरी

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 03:09 PM (IST)

    भागलपुर में नौकरी का सुनहरा मौका! एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेस लिमिटेड (SIS Security Company) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नियोजन कैंप का ...और पढ़ें

    एसआईएस सिक्योरिटी में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती (सांकेतिक तस्वीर)
    एसआईएस सिक्योरिटी में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. सिक्योरिटी कंपनी में 190 युवाओं को मिलेगी नौकरी
    2. भागलपुर में प्रखंड स्तर पर लगेगा नियोजन कैंप
    3. सबसे पहले नवगछिया प्रखंड परिसर में लगेगा जॉब कैंप

    जागरण टीम, भागलपुर/भभुआ। श्रम संसाधन विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय की देखरेख में युवाओं को सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए प्रखंड स्तर पर नियोजन कैंप का आयोजन किया गया है।

    एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेस लिमिटेड में सुपरवाइजर, सुरक्षा जवान, कैश कस्टोडियन एवं सुरक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

    इन पदों पर होगी नियुक्ति

    विभिन्न पदों के लिए कुल 190 पद रिक्त हैं। जिसमें सुपरवाइजर के 20, सुरक्षा जवान के 100, सुरक्षा अधिकारी के 20 व कैश कस्टोडियन के 50 पद शामिल हैं।

    कितनी सैलरी मिलेगी

    सुपरवाइजर का वेतमान 17000-24000, सुरक्षा जवान का वेतनमान 10000-22000, कैश कस्टोडियन का वेतनमान 13000-19000 व सुरक्षा अधिकारी का प्रतिमाह वेतनमान 27000-29500 होगा।

    प्रखंडवार आयोजित होने वाले नियोजन कैंप की तिथि

    • नवगछिया प्रखंड परिसर - 28.01.2025
    • गोपालपुर प्रखंड परिसर -  29.01.2025
    • रंगरा चौक प्रखंड परिसर -  30.01.2025
    • ईस्माईलपुर प्रखंड परिसर -  31.01.2025
    • कहलगांव प्रखंड परिसर -  01.02.2025
    • गौराडीह प्रखंड परिसर -  05.02.2025
    • नारायणपुर प्रखंड परिसर -  06.02.2025
    • खरीक प्रखंड परिसर -  07.02.2025
    • सबौर प्रखंड परिसर -  08.02.2025
    • पीरपैंती प्रखंड परिसर -  10.02.2025
    • नाथनगर प्रखंड परिसर -  11.02.2025
    • बिहपुर प्रखंड परिसर -  17.02.2025
    • शाहकुंड प्रखंड परिसर -  18.02.2025
    • सन्हौला प्रखंड परिसर -  19.02.2025
    • अजगैबीनाथ प्रखंड परिसर -  20.02.2024
    • अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर -  21.02.2025

    भभुआ में 29 व 31 जनवरी को लगेगा जिला स्तरीय नियोजन मेला

    जिले के मोहनियां प्रखंड मुख्यालय के जगजीवन मैदान में 29 जनवरी को व चैनपुर प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर में 31 जनवरी को जिला स्तरीय नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न चार बजे तक नियोजन मेला का आयोजन होगा। जिला स्तरीय नियोजन मेला में निजी क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर आवेदकों के लिए उपलब्ध होंगे।

    किन कंपनियों में होगी भर्ती?

    नियोजकों में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, जोमैटो, नवभारत फर्टिलाइजर्स, आमधने प्राइवेट लिमिटेड, एलएनजी, जीएसए फाउंडेशन, स्वतंत्रता माइक्रोफिन, ओरबल इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलस्पन इंडिया, कामधेनु कानफेक्सनरिज, शिवशक्ति प्राइवेट लिमिटेड, फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड, डेलीवरी लिमिटेड, नोशन इलेक्ट्रॉनिक्स, अरविंद लिमिटेड, प्राजल सोल्यूशन सर्विसेज आदि शामिल हैं।

    इन कंपनियों में लगभग 1500 रिक्तियां उपलब्ध है। आवेदकों को अपने साथ सभी प्रमाण पत्र के साथ ही एनसीएस निबंधन व पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। नियोजन मेला के दिन आवेदकों को एनसीएस पोर्टल पर निबंधन की भी सुविधा मिलेगी।

    ये भी पढ़ें- Bihar Jobs 2025: 'स्वच्छता साथी' के पदों पर भर्ती, MSc डिग्री वाले भी लाइन में लगे; इतनी मिलेगी सैलरी

    ये भी पढ़ें- BPSC ने जारी किया BAO और SDAO का रिजल्ट, सोम पाल और अरविंद यादव बने टॉपर; यहां देखें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी