Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Special Train: बिहपुर में भी रूकेगी कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया टाइमटेबल

    Updated: Sat, 23 May 2026 03:44 AM (IST)

    रेल मंत्रालय ने कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन को 23 मई से 6 जून तक चलाने की मंजूरी दी है, जो बिहपुर में भी रुकेगी। यह ट्रेन विक्रमशिला सेतु पर यातायात स ...और पढ़ें

    बिहपुर में भी रुकेगी ट्रेन। फाइल फोटो

    बिहपुर में भी रुकेगी ट्रेन। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रेल मंत्रालय ने कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन को दी मंजूरी।

    2. यह ट्रेन 23 मई से 6 जून तक चलेगी, बिहपुर में रुकेगी।

    3. विक्रमशिला सेतु पर यातायात समस्या से मिलेगी राहत।

    संवाद सूत्र, बिहपुर। रेल मंत्रालय ने कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह विशेष ट्रेन 23 मई से 6 जून तक चलेगी। ट्रेन सेवा शुरू होने से बिहपुर, नवगछिया, भागलपुर और कटिहार के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

    डाउन ट्रेन सुबह 10:49 बजे बिहपुर स्टेशन पहुंचेगी, जबकि अप ट्रेन अपराह्न 03:41 बजे बिहपुर पहुंचेगी। विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह ट्रेन छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों एवं दैनिक यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

    भाजपा नेता प्रो गौतम, उत्तम कुमार, दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, ई. कुमार गौरव, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, दिलीप सिंह, रंजीत गुप्ता एवं ब्रजेश शर्मा नागर ने केंद्रीय रेल मंत्री, राज्य के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र तथा ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

    03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी

    ट्रेन नंबर दिशा स्टेशन समय
    भागलपुर → कटिहार (03408 स्पेशल)
    03408 भागलपुर से कटिहार भागलपुर सुबह 07:00
    03408 भागलपुर से कटिहार बिहपुर सुबह 10:49
    03408 भागलपुर से कटिहार कटिहार दोपहर 01:00
    कटिहार → भागलपुर (03408 स्पेशल)
    03408 कटिहार से भागलपुर कटिहार दोपहर 02:10
    03408 कटिहार से भागलपुर बिहपुर अपराह्न 03:41
    03408 कटिहार से भागलपुर भागलपुर रात्रि 08:20

    खबरें और भी