Kharmas Date 2026: 14 या 15 मार्च... कब से शुरू हो रहा खरमास? पंडित जी ने दूर की कन्फ्यूजन
15 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है, जिसके कारण विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य एक माह के लिए रुक जाएंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से यह अवधि आध ...और पढ़ें

15 से लगेगा खरमास, एक माह तक थम जाएंगे विवाह व अन्य मांगलिक कार्य

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भागलपुर। सनातन परंपरा के अनुसार, 15 मार्च से खरमास (मीन संक्रांति) की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन समेत अन्य मांगलिक कार्यों पर लगभग एक माह के लिए विराम लग जाएगा। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के बाद फिर से विवाह सहित सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।
तिलकामांझी महावीर मंदिर के पंडित आनंद झा ने बताया कि इस वर्ष 14 मार्च की रात 3 बजकर 07 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 15 मार्च से मीन संक्रांति के साथ खरमास प्रारंभ हो जाएगा। इस अवधि में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, वर्ष में दो बार खरमास आता है। इस अवधि को सांसारिक उत्सवों की बजाय आध्यात्मिक साधना के लिए अधिक उपयुक्त माना गया है। इस दौरान विवाह और अन्य संस्कार भले ही स्थगित रहते हैं, लेकिन जप, तप, ध्यान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार के लिए ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति आवश्यक होती है। शुभ लग्न, अनुकूल नक्षत्र और मंगलकारी वार मिलकर ही विवाह का शुभ मुहूर्त बनाते हैं।
परंपरा के अनुसार प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा को विवाह के लिए शुभ तिथियां माना गया है, जबकि रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।
खबरें और भी
खरमास समाप्त होने के बाद अप्रैल से फिर शुरू होगा विवाह का दौर
मिथिला पंचांग के अनुसार विवाह की शुभ तिथि
- अप्रैल : 17, 20, 26 और 30
- मई : 1, 6, 8, 10 और 13
- जून : 19, 24, 25, 26, 28 और 29
- जुलाई : 1, 2, 3, 6, 9 और 12 जुलाई
बनारसी पंचांग के अनुसार शुभ तिथि
- अप्रैल : 15, 16, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 और 30
- मई : 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12 और 13
- जून : 19 से 29 जून तक कई तिथियां विवाह के लिए उपयुक्त हैं।
- जुलाई : 1, 2, 6, 7, 8, 11 और 12