Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    “वो आएगी तभी उतरूंगा” मोबाइल टावर पर चढ़ा आशिक, बना रियल ‘शोले’ का हीरो; बोला- गांव वाले भेजो मेरी बसंती को

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 02:58 PM (IST)

    जगदीशपुर, भागलपुर में भास्कर राय उर्फ अभिषेक नामक युवक प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने घोषणा की कि जब तक उसकी प्रेमिका नहीं आ ...और पढ़ें

    संवाद सूत्र, जगदीशपुर (भागलपुर)। फिल्मी अंदाज में एक हैरान करने वाली घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिली, जहां एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की जिद थी कि जब तक उसकी प्रेमिका नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    फिल्मी अंदाज में टावर पर चढ़ा युवक

    सन्हौली पंचायत अंतर्गत तरडीहा गांव निवासी भास्कर राय उर्फ अभिषेक ने बलुआचक गांव स्थित हरिहर बाबा स्थान के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर सबको चौंका दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक टावर पर चढ़ गया और ऊपर से अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद करने लगा। इस दौरान लोग उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा।

    पुलिस और ग्रामीणों ने की समझाने की कोशिश

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और स्थिति को संभालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर युवक को समझाने की कोशिश की और नीचे उतरने का आग्रह किया, लेकिन युवक ने किसी की एक नहीं सुनी। वह लगातार अपनी प्रेमिका के आने की मांग पर अड़ा रहा।

    अंधेरे में टावर पर डटा रहा युवक

    घटना के समय अंधेरा होने के कारण युवक की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही थी। टॉर्च की रोशनी में कभी-कभी उसे देखा जाता और फिर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया जाता था। प्रशासन की ओर से उसे आश्वासन भी दिया गया कि उसकी बात गंभीरता से सुनी जाएगी और समाधान किया जाएगा, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    प्रेमिका के आने की जिद पर अड़ा रहा

    युवक की एक ही जिद थी कि जब तक उसकी प्रेमिका वहां नहीं आती, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। उसकी इस जिद के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच लगातार बातचीत चलती रही, लेकिन देर रात तक स्थिति जस की तस बनी रही और युवक टावर पर ही डटा रहा।

    गांव में चर्चा और समाधान की कोशिश

    स्थानीय लोगों के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही गांव के बुद्धिजीवियों ने लड़की के परिजनों से संपर्क कर समझौते की कोशिश की। हालांकि बताया गया कि युवती के परिजनों ने इस संबंध से इनकार कर दिया और कहा कि उनका युवक से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद लोग स्थिति को शांत करने में लगे रहे।

    पूरे इलाके में चर्चा का विषय

    खबर लिखे जाने तक युवक टावर पर ही मौजूद था और नीचे नहीं उतरा था। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। एक ओर जहां लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं, वहीं प्रशासन लगातार स्थिति को नियंत्रित करने और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटा हुआ है। जानकारी मिली है कि रात के दो बजे युवक उतर गया है।