अयोध्या राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाला मकसूद अंसारी को अदालत ने दी राहत
अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी मकसूद अंसारी को जमानत मिल गई है। वह भागलपुर स्थित अपने घर लौट आया है। मकसूद पर जैश-ए-मोहम्मद स ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मकसूद अंसारी को अयोध्या राम मंदिर धमकी मामले में जमानत मिली।
आरोपी भागलपुर स्थित अपने घर वापस लौट आया है।
सुरक्षा एजेंसियां मकसूद की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जेल में बंद मकसूद अंसारी जमानत पर रिहा होकर भागलपुर लौट आया है। वह बरारी थानाक्षेत्र के बड़ी खंजरपुर स्थित मस्जिद गली के अपने घर पहुंच गया है। अब उसे अयोध्या की अदालत में चल रहे मुकदमे की सुनवाई में नियमित रूप से उपस्थित होना होगा।
14 जून 2024 को वायरल हुआ था वीडियो
मालूम हो कि 14 जून 2024 को वायरल एक वीडियो में खुद को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताकर मकसूद ने राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद अयोध्या कोतवाली में केस संख्या 133/24 दर्ज किया गया। अयोध्या से आई विशेष टीम ने 13 सितंबर 2024 की रात उसे बरारी से गिरफ्तार किया था।
जैश ने बताया जा रहा है संबंध
जांच में सामने आया था कि मकसूद का संपर्क जैश से जुड़े आमिर से था और वह देशविरोधी पोस्ट भी साझा करता था। साथ ही साइबर ठगी और संगठन के नाम पर रुपये जुटाने के भी साक्ष्य मिले थे। उसकी गिरफ्तारी में यूपी एसटीएफ ने भी सहयोग किया था। अब जमानत पर छूटने के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। मकसूद अंसारी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इस प्रकार हुई थी गिरफ्तारी
मकसूद अपनी बहन के ससुराल से आ रहा था, मोबाइल नम्बर ट्रेस कर उसे भागलपुर के गुरहट्टा चौक के पास पुलिस ने पकड़ा। उसके आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ से जुड़े होने की बात आ रही है। उसके पास से पुलिस ने चार मोबाइल भी बरामद किया था। उसमें राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने के सबूत मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुइ थी। यूपी पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वह पकड़ा गया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ भी की थी।