विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोस्ट वांटेड मुहम्मद तालिब उर्फ टिंकू मियां झारखंड से गिरफ्तार; बम ब्लास्ट, हत्या जैसे कई मामलों में है आरोपी

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sun, 24 Sep 2023 05:00 AM (IST)

एसएसपी आनंद कुमार ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम को इसके लिए लगा रखा था। डीएसपी (विधि-व्यवस्था) गौरव ...और पढ़ें

मोस्ट वांटेड मुहम्मद तालिब उर्फ टिंकू मियां झारखंड के दुमका से गिरफ्तार (फाइल फोटो)
मोस्ट वांटेड मुहम्मद तालिब उर्फ टिंकू मियां झारखंड के दुमका से गिरफ्तार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कजरैली इलाके के सहयोगी मुन्ना के बुलावे पर कोलकाता के खिदिरपुर से पहुंचा था दुमका
  2. हत्या, जानलेवा हमला, बम विस्फोट, गैंगवार आदि के करीब एक दर्जन केस हैं दर्ज

जागरण संवाददाता, भागलपुर: कोलकाता में 15 साल से ठिकाना बना पुलिस से लुकाछिपी खेलने वाले मोस्टवांटेड मुहम्मद तालिब उर्फ टिंकू मियां गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी झारखंड के दुमका से शनिवार की अल सुबह हुई है।

वह कोलकाता के खिदिरपुर डाक एरिया से दुमका कजरैली के किसी मुन्ना नामक सहयोगी के बुलावे पर पहुंचा था। दुमका पहुंचने के कुछ देर बाद ही पुलिस की विशेष टीम के बिछाए गए जाल में आसानी से फंस गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि टिंकू मियां को कोलकाता से भागलपुर आने के क्रम में गिरफ्तार किया गया है।

संगीन मामलों में केस दर्ज हैं

एसएसपी आनंद कुमार ने सिटी डीएसपी अजय कुमार चौथरी के नेतृत्व में एक टीम को इसके लिए लगा रखा था। डीएसपी (विधि-व्यवस्था) गौरव कुमार को भी सहयोग में लगाया था। शनिवार को सड़क मार्ग से आ रहे टिंकू मियां को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।  टिंकू मियां के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, बमबाजी, गैंगवार आदि के करीब एक दर्जन केस बबरगंज, मोजाहिदपुर, तातारपुर समेत अन्य थानों में दर्ज है।

यह भी पढ़ेंः यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दुर्गापूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

वह जिले के टाप टेन वांछित अपराधियों में शीर्ष पर था। उसकी तलाश में भागलपुर पुलिस मुंगेर, पूर्णिया, दालकोला, आसनसोल, कोलकाता के खिदिरपुर, मोटियाबुर्ज, राजारहाट, धर्मतल्ला, बड़ा बाजार, सांतरागांछि आदि की 2008 से कई बार खाक छानकर लौट चुकी थी।

2016 में भागलपुर पुलिस उसे कोलकाता के धर्मतल्ला से गिरफ्तार भी कर चुकी थी, लेकिन स्थानीय अदालत ने ट्रांजिट रिमांड यह कहते हुए नहीं दी थी कि उसके विरुद्ध कोलकाता में कोई केस नहीं था। बबरगंज थाने में थानाध्यक्ष राज रतन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पूछताछ की। पुलिस उंससे पूछताछ में उसके साथियों और आपराधिक आय के स्त्रोत की जानकारी पता कर ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।