विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर वाले सरकारी राशि का कर लेते हैं बंदरबांट... अपनों से परेशान हुईं मुखिया, DM और ACS से लगाई गुहार

Published: Thu, 29 Aug 2024 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2024 07:18 PM (IST)

बिहार के भागलपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल एक मुखिया जी अपने घर वालों से ही ...और पढ़ें

मड़वा पश्चिम पंचायत की मुखिया मृदुला देवी
मड़वा पश्चिम पंचायत की मुखिया मृदुला देवी

HighLights

  1. बिहपुर के मड़वा पश्चिम पंचायत की मुखिया हैं मृदुला देवी
  2. अपर मुख्य सचिव, आयुक्त व जिलाधिकारी से लगाई गुहार

संवाद सूत्र, बिहपुर (भागलपुर)। मड़वा पश्चिम पंचायत की मुखिया मृदुला देवी ने खुद को मुखिया पद से पदमुक्त करने की मांग की है। उन्होंने बिहार पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव समेत भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त व जिलाधिकारी को आवेदन भेज गुहार लगाई है।

मुखिया मृदुला देवी ने कहा कि मेरे हस्ताक्षर से निकाली गई राशि का परिवार के लोग ही बंदरबांट कर लेते हैं। यह पंचायत, सरकार व जनता के हित में नहीं है। इसलिए लोकहित में मैंने इस पद से मुक्त हो जाने का निर्णय लिया है। बिना किसी के बहकावे में आए व दबाव के मैं इस पद से त्यागपत्र देती हूं।

मुखिया के घर पर जाकर उनसे बात करने का प्रयास

अधिकारियों को भेजे आवेदन में मुखिया ने इस त्यागपत्र को स्वीकृत कर उन्हें वित्तीय दायित्व से मुक्त कर देने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को मुखिया के घर पर जाकर उनसे बात करने का प्रयास किया गया तो उनके स्वजन ने कहा कि मुखिया घर से बाहर हैं।

वहीं मुखिया द्वारा त्यागपत्र देने के आवेदन के बारे में स्वजन ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में बीडीओ सत्यनारायण पंडित ने कहा कि उन्हें इस प्रकार का न कोई आवेदन मिला है और न ही इस बारे में कोई जानकारी है। उल्लेखनीय है कि बीते 14 अगस्त को ही रजिस्ट्री डाक द्वारा आवेदन अधिकारियों को भेजा है।

यह भी पढ़ें-

Bihar News: अगर ऐसा हुआ तो बिहार की बदल जाएगी तस्वीर, केंद्र की रिपोर्ट भी दे रही यही संकेत

अनुसूचित जाति की महिला को फ्लैट आवंटित करने का आदेश, 21 साल पहले दिया था आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।