Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीटू का बल्ला बोला, नारायणपुर क्रिकेट ट्रॉफी में सद्भावना 11 भागलपुर की धमाकेदार जीत, दादी-दादी को हराया

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 10:44 PM (GMT+05:30)

    नारायणपुर क्रिकेट ट्रॉफी 2026 का छठा लीग मैच सद्भावना 11 भागलपुर और दादा दादी रिसॉर्ट अमरपुर के बीच खेला गया। सद्भावना 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट ...और पढ़ें

    Narayanpur Cricket Trophy 2026: भागलपुर टीम के ख‍िलाड़ी टीटू को म‍िला मैन ऑफ द मैच।

    Narayanpur Cricket Trophy 2026: भागलपुर टीम के ख‍िलाड़ी टीटू को म‍िला मैन ऑफ द मैच।

    HighLights

    1. टीटू ने 48 गेंदों पर 122 रनों की तूफानी पारी खेली।

    2. सद्भावना 11 भागलपुर ने 44 रनों से यह मैच जीता।

    3. टीटू को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला।

    ड‍िज‍िटल डेस्‍क, भागलपुर। क्रि‍केट टूर्नामेंट : आदर्श युवा क्रिकेट क्लब, नारायणपुर के तत्वावधान में आयोजित नारायणपुर क्रि‍केट ट्रॉफी 2026  (NARAYANPUR CRICKET TROPHY 2026) का छठा लीग मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा। यह मुकाबला सद्भावना 11 भागलपुर और दादा दादी रिसॉर्ट अमरपुर के बीच खेला गया। टॉस दादा दादी रिसॉर्ट अमरपुर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

    सद्भावना 11 भागलपुर ने 15 ओवरों में चार विकेट पर 201 रन बनाए

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी सद्भावना 11 भागलपुर की टीम ने विस्फोटक अंदाज में खेल का आगाज किया। टीम के स्टार बल्लेबाज टीटू ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 48 गेंदों पर 122 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। उनका बखूबी साथ दिया सचिन ने, जिन्होंने 14 गेंदों पर 32 रन बनाए, वहीं विष्णु ने भी 14 गेंदों में 24 रनों का अहम योगदान दिया। सद्भावना 11 भागलपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दादा दादी रिसॉर्ट अमरपुर की ओर से पिंकू, दीपक, राकेश लेफ्टी और आफताब ने 1-1 विकेट हासिल किया।

    दादा दादी रिसॉर्ट अमरपुर की टीम  14.4 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई

    202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दादा दादी रिसॉर्ट अमरपुर की टीम को शुरुआती झटका पहले ही ओवर में लग गया। इसके बाद गौतम (18 रन, 16 गेंद) और कप्तान शिव (29 रन, 20 गेंद) ने पारी को संभालते हुए टीम को उम्मीद दिलाई। हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई। मध्यक्रम में आफताब (49 रन, 16 गेंद) और मेराज (24 रन, 8 गेंद) ने 11वें ओवर में 29 रन बनाकर मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया, लेकिन 12वें ओवर में आफताब के आउट होते ही टीम की उम्मीदें टूट गईं। पूरी टीम 14.4 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई।

    सद्भावना 11 भागलपुर के कप्‍तान अमरदीप शुक्‍ला 'नटवर' हैं

    इस प्रकार सद्भावना 11 भागलपुर ने यह मुकाबला 44 रनों से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। शानदार शतकीय पारी के लिए टीटू (122 रन, 48 गेंद) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सद्भावना 11 भागलपुर के कप्‍तान अमरदीप शुक्‍ला 'नटवर' के कुशल योजना से टीम ने सारे ख‍िलाड़‍ियों ने बेहतर खेल द‍िखाया, ज‍िससे सद्भावना 11 भागलपुर की जीत हुई। 

    खबरें और भी