Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कोई पूछे तो बताना एक्सीडेंट से हुई मौत'; मृतक के भाई से थानाध्यक्ष ने कही बात, गलत जांच पर DIG को लिखा पत्र

    By Lalan RaiEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 11:29 AM (IST)

    बिहार के भागलपुर में नवगछिया पुलिस पर गलत तरह से अनुसंधान कर जांच को प्रभावित करने के आरोप लगाया गया है। इस मामले में मृतक के भाई ने कहा है कि थानाध्य ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. नवगछिया पुलिस पर गलत अनुसंधान कर जांच को प्रभावित करने का आरोप
    2. आवेदन में कहा गया, रॉड से मारकर हुई भाई की हत्या

    संवाद सूत्र, नवगछिया : बिहार के भागलपुर में नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अठनिया गांव के निवासी अमित कुमार दास ने नवगछिया पुलिस द्वारा अपने भाई के मौत के मामला को गलत ढंग से अनुसंधान करने का आरोप लगाकर भागलपुर डीआईजी को आवेदन दिया है।

    आवेदन में लिखा है कि उनके भाई कमल किशोर दास को कुछ दिन पहले मध्य विद्यालय तेतरी के पास लोहे की रॉड से मारकर फेंक दिया गया था। वहीं, इस मामले में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मनग्रंथ कहानी बनाकर प्रेस वार्ता किया है।

    मामले को रफा-दफा करना चाहती है पुलिस

    उन्होंने आवेदन में आगे लिखा कि पुलिस के मुताबिक, उनके भाई कमल किशोर की मौत अत्यधिक नशा सेवन के कारण हुई है, लेकिन उनके भाई के सिर में गहरी चोट के निशान मिले थे। इसके अलावा, शरीर में कई जगह की हड्डियां टूटी हुईं थीं।

    उन्होंने आवेदन में कहा कि इससे साफ होता है कि नवगछिया पुलिस मामले को रफा-दफा करना चाह रही है। इस मामले में नवगछिया थाना अध्यक्ष बार-बार कहती हैं कि अगर कोई पूछेगा तो बताना कि एक्सीडेंट में भाई की मौत हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मांगों पर अड़े पंच-सरपंच, CM नीतीश से लगाई गुहार; सुनवाई न होने पर देंगे सामूहिक त्यागपत्र 

    आवश्यक कार्रवाई की मांग

    वहीं, मृतक के भाई भागलपुर के डीआईजी महोदय से इस मामले को अपने स्तर से जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- मोतीहारी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़: आवागमन ठप, कई ट्रेनों का बदला गया रूट, कहीं जाने से पहले चेक करें लिस्ट  

    नवगछिया एसपी एस के सरोज ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि डीआईजी साहब के पास आवेदन दिया गया है, यह अनुसंधान की बात है। इसमें हर एक बिंदु पर जांच किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगा।