विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाटलिपुत्र से पूर्णिया तक 17 अगस्त से चलेगी नाइट स्पेशल ट्रेन, सहरसा में 30 मिनट स्टॉपेज; कोसी-सीमांचल को राहत

Updated: Sun, 16 Aug 2026 01:42 PM (IST)

बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पाटलिपुत्र से सहरसा होकर पूर्णिया कोर्ट तक एक नई रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक सप्ताह में 5 दिन चलेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट तक नई नाइट स्पेशल ट्रेन।

  2. 17 अगस्त से 16 सितंबर तक चलेगी सप्ताह में 5 दिन।

  3. कोसी और सीमांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार।

डिजिटल डेस्क, भागलपुर। बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे ने राजधानी पटना (पाटलिपुत्र जंक्शन) से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट के बीच एक नई रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। 

यह ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक सप्ताह में 5 दिन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से चलेगी और सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा, हसनपुर रोड, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 03216 पाटलिपुत्र से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को रात 23 बजे खुलेगी। यह गाड़ी 23: 42 बजे पर हाजीपुर, 00:55 बजे मुजफ्फरपुर, 2 बजे समस्तीपुर, 3:53 बजे खगड़िया, 5:55 बजे सहरसा, 7:18 बजे मुरलीगंज और सुबह 8:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 03215 पूर्णिया कोर्ट से सुबह 9.35 बजे खुलेगी। इसके बाद 10.15 बजे मधेपुरा, 11 बजे सहरसा, 11.51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, दोपहर 12.58 बजे मानसी, 1.12 बजे खगड़िया, 1.50 बजे हसनपुर, 2.10 बजे रोसड़ा, 2.50 बजे समस्तीपुर, 3.50 बजे मुजफ्फरपुर, 4.45 बजे हाजीपुर और शाम 5 बजे सोनपुर पहुंचेगी। पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट तरफ से आने वाली ट्रेन सहरसा में ठहराव आधा-आधा घंटा दिया गया है।

यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं. यह ट्रेन सेवा दोनों दिशाओं से निर्धारित दिनों में 18 सितंबर तक नियमित रूप से संचालित होगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News : किसानों के लिए खुशखबरी, फार्मर आईडी से किसान सम्मान निधि के साथ KCC लेना भी होगा आसान