विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर चलेंगी पिंक बसें, 20 से 25 KM का एरिया होगा कवर; जानिए टाइमिंग

Published: Fri, 21 Mar 2025 01:40 PM (IST)

भागलपुर में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली सिटी बस सेवा में महिलाओं के लिए खास पिंक बसें ...और पढ़ें

स्मार्ट सिटी की सड़कों पर चलेंगी पिंक बसें, 20 से 25 KM का एरिया होगा कवर (फाइल फोटो)
स्मार्ट सिटी की सड़कों पर चलेंगी पिंक बसें, 20 से 25 KM का एरिया होगा कवर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 20 से 25 किमी के रेडियस में भ्रमण करेगी सिटी बस
  2. भागलपुर परिवहन निगम को मिलेंगी सिटी बस
  3. परिवहन निगम ने की अतिरिक्त बसों की मांग
  4. पहले फेज में महिलाओं के लिए चलेंगी चार पिंक बसें
  5. सुबह छह बजे से रात के नौ बजे तक चलेंगी पिंक बसें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहर में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत पहले फेज में पिंक बसें चलेंगी। जो सिर्फ महिलाओं के लिए होंगी। उसके बाद दूसरे फेज में मई महीने से अन्य सिटी बस सेवा शुरू होगी। सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए भागलपुर परिवहन प्रमंडल द्वारा मुख्यालय से निर्देश आने के बाद तैयारी जोरों पर है।

क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने बताया कि सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंक बस अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक भागलपुर पहुंचने की संभावना है। यह बस सिर्फ महिलाओं के लिए होगी।

पिंक बसों की टाइमिंग क्या होगी?

इसका परिचालन शहरी क्षेत्र में 20 से 25 किलोमीटर के अंदर किया जाएगा। सुबह 6:00 बजे से रात के 9:00 तक ही चलेगी। इसमें 22 सीटें होगी और यह सीएनजी होगी। इसको लेकर जल्द ही परिवहन प्रजामंडल की टीम जिला अधिकारी से मुलाकात करेंगी, ताकि पिंक बसें किन रूटों पर चले इस पर उनसे सहमति ली जाएगी।

पिंक बसों को कॉलेज, विश्वविद्यालय, कार्यालय क्षेत्र के अलावा नगर निगम क्षेत्र में महिला शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे फेज के लिए भी शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए 10 बसें मिलने वाली हैं। उसको ध्यान में रखते हुए भी शहर की किस रूट पर अत्यधिक दबाव है, इसका फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि छोटे-छोटे रूट तैयार कर रूट चार्ट बनाया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को सिटी बस सेवा का लाभ दिया जा सके। परिवहन मुख्यालय से 10 बसें मिलने वाली है। भागलपुर परिवहन निगम ने 15 अतिरिक्त बसों की भी मांग की है।

जाम मुक्त करने की कोशिश

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और डीएस ने बताया कि शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने के पीछे का मकसद शहर को जाम से मुक्त करना है। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी से मुलाकात करने के दौरान इस बात पर चर्चा होगी। इसके अलावा हम लोग आरटीए सेक्रेटरी, यातायात विभाग से मुलाकात कर एक बेहतर रूट प्लान तैयार करेंगे। जिससे आने वाले समय में शहर में रुक-रुक कर लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

महिलाएं संभालेगी कमान

स्मार्ट सिटी में जो भी पिंक बसें शुरू होंगी उसमें महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। इसमें सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से ड्राइवर, कंडक्टर और डिपो मेंटेनेंस स्टाफ समेत अन्य सभी पदों पर महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय स्तर से भी तैयारी चल रही है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस

  • सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए आने वाली पिक बसें या अन्य जो भी बसें आएंगी, वह सारी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।
  • इसके अलावा प्रत्येक सीट के नीचे पैनिक बटन भी होगा। आपात स्थिति में पैनिक बटन दबाने पर कंट्रोल रूम को सूचना जाएगी। जिससे इसमें सफर करने वाली महिलाएं या अन्य लोगों को सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें- नए लुक में नजर आएगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा; बस 48 घंटे का इंतजार

ये भी पढ़ें- भागलपुर-जमुई और मुंगेर वालों के लिए खुशखबरी, मिलेंगी 24 नई बसें; 2 दिन में जारी होगा रूट चार्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।