Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: जदयू विधायक गोपाल मंडल को पुलिस की क्लीन चिट, पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंचने का वीडियो हुआ था वायरल

    By Kaushal Kishore MishraEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 03:00 PM (IST)

    JDU MLA Gopal Mandal जदयू विधायक गोपाल मंडल हाथ में रिवॉल्वर लिए अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस खेमे में हड़कंप मच ग ...और पढ़ें

    जदयू विधायक गोपाल मंडल को पुलिस की क्लीन चिट
    जदयू विधायक गोपाल मंडल को पुलिस की क्लीन चिट

    HighLights

    1. अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस ने जांच की
    2. विधायक ने रिवॉल्वर का लाइसेंस पुलिस को दिखाया

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में पोती का इलाज कराने गए जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की रिवॉल्वर हाथ में लिए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आए पुलिस ने इस मामले की जांच की।

    एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी और विधि-व्यवस्था इंस्पेक्टर एसके सुधांशु ने गोपालपुर के जदयू विधायक सह सचेतक से मिलकर उनके रिवॉल्वर की जांच की। विधायक ने रिवॉल्वर का लाइसेंस पुलिस को दिखाया।

    आत्मरक्षा के लिए पिस्तौल रखा था- गोपाल मंडल 

    विधायक गोपाल मंडल ने यह जानकारी भी दी कि वह पोती अवनि की अचानक तबियत बिगड़ जाने पर जल्दबाजी में आत्मरक्षार्थ रिवॉल्वर तो ले लिया था, लेकिन होलेस्टर बेल्ट बांधना भूल गए थे। इसलिए, रिवॉल्वर हाथ में रखना पड़ा था। इसके बाद गाड़ी निकलवाई और अस्पताल के लिए चल दिया था।

    सिटी डीएसपी और इंस्पेक्टर जांच में अस्पताल परिसर भी पहुंचे और वहां स्वास्थ्यकर्मियों, उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों से भी पूछताछ की। उन लोगों ने किसी तरह की प्रतिकूल टिपणी नहीं की।

    मामले की जांच के बाद पुलिस ने क्लीन चिट दिया

    अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी विधायक की तरफ से लाइसेंसी रिवॉल्वर का दुरुपयोग करते हुए नहीं पाया गया है। विधायक ने रिवॉल्वर को हाथ की हथेली में पांचों पंजे से पकड़ रखा था।

    पुलिस अधिकारियों ने जांच में विधायक को लाइसेंसी रिवॉल्वर का दुरुपयोग नहीं करने की बात कहते हुए बुधवार को क्लिन चिट दे दिया है।

    यह भी पढ़ें: Dengue Virus: डेंगू से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चे-बुजुर्गों को बरतनी चाहिए ये खास सावधानी

    क्या है पूरा मामला

    दररअसल, जदयू विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मंगलवार शाम हाथ में रिवॉल्वर लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंच गए थे।

    अस्पताल में पोती का सिटी स्कैन कराना था। वहीं, अस्पताल परिसर के लोगों ने ज उनके हाथ में रिवॉल्वर देखा तो सकते में आ गए।

    यह भी पढ़ें: जातीय गणना पर नीतीश की पार्टी के अंदर से ही उठे बगावती सुर, JDU सांसद ने की CM से दोबारा गणना कराने की मांग

    खबरें और भी