विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prashant Kishor: बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने कर दिया एक और बड़ा एलान, बोले- सरकार बनी तो...

Published: Wed, 23 Apr 2025 06:40 PM (IST)

पीरपैंती में जन सुराज कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार में रोजगार और शिक्षा के लिए काम करने का ...और पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने कर दिया एक और बड़ा एलान
बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने कर दिया एक और बड़ा एलान

HighLights

  1. जन सुराज का शिक्षा और रोजगार पर जोर
  2. पहलगाम हमले की प्रशांत किशोर ने की निंदा

संवाद सूत्र, पीरपैंती। बिहार में कांग्रेस ,लालू ,नीतीश मोदी को जनता ने देख लिया इस बार जनता का राज जनसुराज बिहार में रोजगार और शिक्षा के लिए कार्य करेगी। जनसुराज तीन संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

बिहार में सरकारी स्कूल की व्यवस्था सुधरने तक जनसुराज की सरकार बनते ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में गरीबों के बच्चों को जनसुराज पार्टी पढ़ाई का खर्च देगी।

उक्त बातें पीरपैंती के मानिकपुर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में जन सुराज के उदघोष कार्यक्रम के दौरान पहुंचे प्रशांत किशोर ने कही।

उन्होंने कहा कि आपने गुजरात के विकास के लिए वोट दिया। गुजरात में विकास हो रहा है। पूरे देश का पैसा गुजरात के विकास में लगाया जा रहा है। बिहार के लोगो को गुजरात में मजदूरी करने जाना पड़ता है।

लालू यादव को वोट किया। वे अपने 9वीं पास बेटा का भविष्य संवार रहे हैं। अपने बेटा को राजा बनाना चाहते हैं। लेकिन आपका बेटा ग्रेजुएशन पूरी कर चौकीदार की नौकरी नहीं ले पा रहा है।

नीतीश कुमार कब लालटेन में लटक जाए कब फूल पर कूद चढ़ जाए।उन्हें खुद पता नहीं।उन्होंने नीतीश पर  कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुखिया हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने के लिए दो हजार और जमीन की रसीद कटाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं।

प्रशांत किशोर मंत्री और मुख्यमंत्री बनने नहीं आए हैं। आपके बच्चों के भविष्य के लिए एक बार मौका मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें।

अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। 15 हजार का रोजगार बिहार में मिलेगा, वृद्धा पेंशन दो हजार जनसुराज की सरकार में होगा। नीतीश, लालू और मोदी का इस बार अंतिम दीपावली होगा।

फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया 

जिलाध्यक्ष अरबिंद साह और प्रदेश कोर कमिटी सदस्य घनश्याम दास, सुशील सिंह, प्रखंड अध्यक्ष धीरज चौधरी, मनोज सिंह, मो लाल, मो गुड्डू,अनुज सिंह, शत्रुघ्न सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष सोनी कुमारी सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं उन्हें फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने पीके का संबोधन सुना। इससे पूर्व पीरपैंती पहुंचने पर जगह जगह स्वागत हुआ।

सभा समाप्ति के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया और कहा कि पहलगाम की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है।

उन्होंने सरकार से निहत्थे पर्यटकों पर गोली चलाने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। संबोधन के पहले फूल का बड़ा माला पहनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए।जिससे मंच टूटने लगा।

जिलाध्यक्ष अरविंद साह, घनश्याम दास,सुशील सिंह, लाल, गुड्डू गुंजन ने भीड़ को नियंत्रण किया। मंच का एक हिस्सा नीचे धंस गया। मंच के दूसरी ओर जाकर प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा में पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बलों के साथ मुस्तैद थे, जबकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी युगल प्रसाद मेहता दंडाधिकारी के रूप में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार को दे दी साफ चेतावनी, अब ये है जसुपा के सूत्रधार का अगला प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।