विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर के पहले हफ्ते में ब‍िहार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; TMBU में तिलकामांझी की प्रतिमा का करेंगी अनावरण

Updated: Thu, 13 Aug 2026 11:21 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सितंबर के पहले सप्ताह में भागलपुर आ सकती हैं, जहां वे तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अमर शहीद बाबा तिलकामांझी की प्रति ...और पढ़ें

राष्ट्रपति के संभावित भागलपुर दौरे को लेकर विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने शुरू की भव्य तैयारियों की समीक्षा

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सितंबर के पहले सप्ताह में भागलपुर आएंगी।

  2. टीएमबीयू में अमर शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

  3. जयपुर से आई 8.5 फीट ऊंची प्रतिमा पर 19 लाख रुपये खर्च।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में रेशमी शहर भागलपुर आने की संभावित तिथि को लेकर प्रशासनिक गलियारों और शैक्षणिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अपने इस दौर के दौरान राष्ट्रपति विश्वविद्यालय परिसर में अमर शहीद बाबा तिलकामांझी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर सकती हैं। इस हाई-प्रोफाइल और ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

कुलपति समीक्षा बैठक करेंगे

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुलपति शुक्रवार को भागलपुर पहुंचेंगे और राष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा व चल रही प्रशासनिक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करेंगे।

पिछले वर्ष बाढ़ के कारण टल गया था दौरा

प्रतिमा निर्माण समिति के सचिव सह सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने बताया कि राष्ट्रपति की संभावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए टीएमबीयू प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष भागलपुर जिले में आई भीषण बाढ़ की स्थिति के कारण राष्ट्रपति का भागलपुर आगमन स्थगित हो गया था। इस बार सितंबर के पहले सप्ताह में उनके आगमन की प्रबल संभावना बनी हुई है।

जयपुर से बनकर आई है साढ़े 8 फीट ऊंची प्रतिमा

अमर शहीद तिलकामांझी की यह भव्य कांस्य प्रतिमा विशेष रूप से राजस्थान के जयपुर से बनकर भागलपुर पहुंची है। वर्तमान में इस प्रतिमा को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर के पास सुरक्षित रखा गया है।

19 लाख रुपये हुए हैं खर्च

प्रतिमा की ऊंचाई करीब साढ़े आठ फीट है और इसके भव्य निर्माण पर लगभग 19 लाख रुपये की लागत आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से प्रतिमा का अनावरण कराने की योजना को देखते हुए अनावरण स्थल और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह व्यवस्थित, सुंदर और हरा-भरा बनाया जा रहा है।

भागलपुर के लिए गौरव का क्षण

डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भागलपुर आगमन पूरे कोसी-अंग क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात होगी।

सुरक्षा और व्यवस्था में जुटा जिला प्रशासन

इस ऐतिहासिक क्षण को और अधिक भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस महकमा भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की तैयारियों में जुट गया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में रेशमी शहर भागलपुर आने की संभावित तिथि को लेकर प्रशासनिक गलियारों और शैक्षणिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अपने इस दौर के दौरान राष्ट्रपति विश्वविद्यालय परिसर में अमर शहीद बाबा तिलकामांझी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर सकती हैं। इस हाई-प्रोफाइल और ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

[सब-हेडिंग: कुलपति समीक्षा बैठक करेंगे, पिछले वर्ष बाढ़ के कारण टल गया था दौरा]

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुलपति शुक्रवार को भागलपुर पहुंचेंगे और राष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा व चल रही प्रशासनिक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करेंगे।

प्रतिमा निर्माण समिति के सचिव सह सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने बताया कि राष्ट्रपति की संभावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए टीएमबीयू प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष भागलपुर जिले में आई भीषण बाढ़ की स्थिति के कारण राष्ट्रपति का भागलपुर आगमन स्थगित हो गया था। इस बार सितंबर के पहले सप्ताह में उनके आगमन की प्रबल संभावना बनी हुई है।

[सब-हेडिंग: जयपुर से बनकर आई है साढ़े 8 फीट ऊंची प्रतिमा, 19 लाख रुपये हुए हैं खर्च]

अमर शहीद तिलकामांझी की यह भव्य कांस्य प्रतिमा विशेष रूप से राजस्थान के जयपुर से बनकर भागलपुर पहुंची है। वर्तमान में इस प्रतिमा को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर के पास सुरक्षित रखा गया है।

प्रतिमा की ऊंचाई करीब साढ़े आठ फीट है और इसके भव्य निर्माण पर लगभग 19 लाख रुपये की लागत आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से प्रतिमा का अनावरण कराने की योजना को देखते हुए अनावरण स्थल और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह व्यवस्थित, सुंदर और हरा-भरा बनाया जा रहा है।

[सब-हेडिंग: भागलपुर के लिए गौरव का क्षण, सुरक्षा और व्यवस्था में जुटा जिला प्रशासन]

डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भागलपुर आगमन पूरे कोसी-अंग क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात होगी। इस ऐतिहासिक क्षण को और अधिक भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस महकमा भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की तैयारियों में जुट गया है।