यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: भागलपुर में मोहन भागवत की सुरक्षा में सेंध, इस बहाने से नजदीक आया शख्स; DSP ने धर दबोचा
Mohan Bhagwat Security Breach राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को भागलपुर में भेदते हुए एक शख्स ने उन्हें बु ...और पढ़ें

HighLights
- बिना आमंत्रण के सुरक्षा घेरा भेदते हुए संघ प्रमुख को थमा दी बुके
- चूक का अहसास होते ही सिटी डीएसपी ने दबोचा
कौशल किशोर मिश्र, भागलपुर। Bihar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को भागलपुर में भेदते हुए एक युवक ने उन्हें बुके थमा दी। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे संघ प्रमुख के ऐतिहासिक महर्षि मेंहीं कुप्पा घाट आश्रम के दौरे में बिना आमंत्रण के सुरक्षा घेरे को भेदते हुए एक बुजुर्ग ने संघ प्रमुख के बेहद करीब जा कर आराम से उन्हें बुके थमा दिया। मुन्ना पांडेय दूधेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने भी बुके सहजता से ले उसका मुस्कुरा कर अभिवादन भी कर डाला। तबतक सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस बड़ी चूक को भांप सिटी डीएसपी झपटने वाले अंदाज में युवक को दबोच संघ प्रमुख के पास से अलग कर बरारी पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में उसकी फचसन मुन्ना बाबा उर्फ गांधी के रूप में हुई है। वह कोतवाली तातारपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का जत्था उससे सख्ती से पूछताछ कर रहा है। जिले के आला अधिकारियों से पटना पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी सुरक्षा में हुई इस सेंधमारी की घटना को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
बिना आमंत्रण के डी घेरे की सुरक्षा को भेद जाना बड़ी चूक
मुन्ना बाबा बिना किसी आमंत्रण के संघ प्रमुख के समीप जा पहुंचा था। आराम से बुके भी थमा दी। डी घेरे की सुरक्षा में बिना आमंत्रण के फजनच जाने और सुरक्षा में लगे अमले को इसका अहसास नहीं होना बड़ी चूक मानी जा रही है। मामले की जांच आला सुरक्षा अधिकारी कर रहे हैं।