विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी निकली 'रूसी लव स्टोरी'! न भागलपुर का राहुल न रूसी प्रेमिका, इंग्लैंड की लड़की का पूर्ण‍िया में बना था वीडियो

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:27 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 11:29 PM (IST)

Bhagalpur Russian Love Story Fact Check: भागलपुर की 'रूसी लव स्टोरी' फर्जी निकली, जिसमें युवक पूर्णिया का नमित कुमार और ...और पढ़ें

Bhagalpur Russian Love Story Fact Check:   भागलपुर 'रूसी लव स्टोरी' का सच! इंग्लैंड की एनजीओ वर्कर के साथ पूर्णिया में बना था वीडियो।

Bhagalpur Russian Love Story Fact Check:   भागलपुर 'रूसी लव स्टोरी' का सच! इंग्लैंड की एनजीओ वर्कर के साथ पूर्णिया में बना था वीडियो।

HighLights

  1. भागलपुर की 'रूसी लव स्टोरी' निकली फर्जी।

  2. युवक पूर्णिया का नमित, युवती इंग्लैंड की नागरिक।

  3. एनजीओ कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Russian Love Story Fact Check :  पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर 'सच्चे प्यार की अनूठी मिसाल' बताकर वायरल की जा रही भागलपुर के राहुल यादव और कथित रूसी युवती जूली की प्रेम कहानी पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत साबित हुई है।

इंटरनेट पर यह दावा तेजी से फैलाया जा रहा था कि रूस की एक संभ्रांत युवती भागलपुर के राजापुर गांव में अपने प्रेमी के टूटे-फूटे खपरैल के घर पहुंची और गरीबी में जिंदगी बिताने का वादा करते हुए नवंबर में शादी करने जा रही है। लेकिन जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई, तो दावों के पीछे की हकीकत बिल्कुल उलट और चौंकाने वाली निकली।

न भागलपुर का राहुल, न रूस की जूली

जांच और स्थानीय स्तर पर हुई पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि वायरल वीडियो में भागलपुर का राहुल यादव बताकर पेश किया जा रहा युवक असल में पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत गढ़बनैली गांव का रहने वाला नमित कुमार है।

Bhagalpur Russian Love Story Debunked English Woman in Purnia (1)

पूर्णिया से जुड़ा सच

वहीं, जिस युवती को रूस की बताकर 'जूली' नाम से प्रचारित किया जा रहा था, उसका रूस से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। वह मूल रूप से इंग्लैंड की नागरिक है और सामाजिक संस्था ‘साथी’ एनजीओ से जुड़ी हुई है।

बकरी वितरण के वीडियो को बना दिया प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त विदेशी युवती पिछले दिनों पूर्णिया के कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में एक सामाजिक कार्य के तहत आई हुई थी। वहां एनजीओ की ओर से स्थानीय आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया जा रहा था।

  • युवती का असली नाम (ब्रिटिश नागरिक एंड्रिया कोनोली) व संस्था (शिविया)

  • हाथ में दिख रहे गुलाब के गुलदस्ते का सच (स्वागत का बुके, न कि प्रेम का इजहार)

  • एनजीओ द्वारा फर्जी वीडियो बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी

उसी दौरान गढ़बनैली निवासी नमित कुमार अपनी कैमरा टीम के साथ वहां वीडियोग्राफी के लिए मौजूद था। कार्यक्रम के दौरान ही उसने विदेशी युवती के साथ एक सामान्य रील्स/वीडियो शूट किया और बाद में उसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड कर दिया।

Russian Woman Leaves All for Love in Bhagalpur Village 

नमित ने बताई सच्चाई

पूरे विवाद और अफवाहों पर विराम लगाते हुए नमित कुमार ने खुद सामने आकर वीडियो की वास्तविक सच्चाई उजागर की है। नमित ने बताया कि वह एनजीओ के आधिकारिक कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करने गया था। वहां बने एक सामान्य वीडियो को कुछ सोशल मीडिया पेजों और असामाजिक तत्वों ने उठाकर तोड़-मरोड़ दिया।

व्यूज के लिए गढ़ी गई झूठी कहानी

बिना किसी तथ्य की पुष्टि के वीडियो में युवक को भागलपुर का राहुल यादव, युवती को रूसी प्रेमिका और पृष्ठभूमि में छह महीने का विरह व टूटी झोपड़ी में गुलाब थमाने की मनगढ़ंत पटकथा जोड़ दी गई। यहां तक कि दोनों परिवारों की रजामंदी से नवंबर में शादी होने की झूठी बात भी प्रचारित कर दी गई।

russian woman leaves all for love in bhagalpur village (2)

वायरल दावा बनाम जमीनी हकीकत (Fact Check)

  • वायरल दावा: भागलपुर के राजापुर निवासी राहुल यादव रूस से लौटे, तो रूसी प्रेमिका 'जूली' भारत आ गई और टूटी झोपड़ी में गुलाब देकर नवंबर में शादी की बात कही।

  • हकीकत: वीडियो का भागलपुर या किसी राहुल यादव से कोई संबंध नहीं है।

  • युवक का असली परिचय: नमित कुमार, निवासी- गढ़बनैली, प्रखंड- कसबा (पूर्णिया)।

  • युवती का असली परिचय: इंग्लैंड की निवासी, जो ‘साथी’ एनजीओ के साथ जुड़कर समाजसेवा के लिए आई थीं।

  • घटना का वास्तविक संदर्भ: पूर्णिया के कसबा में आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार के तहत बकरी वितरण कार्यक्रम की शूटिंग।

  • निष्कर्ष: साधारण वीडियो को व्यूज और सनसनी फैलाने के लिए झूठी प्रेम कहानी का रूप दिया गया।

सोशल मीडिया पर बिना जांच वीडियो वायरल करने पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर डिजिटल युग में सोशल मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज कुछ लाइक्स, शेयर्स और सनसनीखेज व्यूज बटोरने के चक्कर में एक एनजीओ के कल्याणकारी कार्यक्रम और सामान्य वीडियो को अंतरराष्ट्रीय प्रेम प्रसंग का जामा पहना दिया गया।

अब जब इस वीडियो का सच सामने आ चुका है, तो साफ हो गया है कि भागलपुर की इस तथाकथित 'रूसी लव स्टोरी' में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं थी। 

यह भी पढ़ें- नेपाली प्रेमी के इश्क में बिहार पहुंची अमेरिकी मेम! SSB ने बॉर्डर पर पकड़ा, सच जान सुरक्षा एजेंसियां दंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।