यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'15 पार्टियां मिल जाएं तब भी भाजपा जीतेगी'- शाहनवाज हुसैन का दावा, बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर BJP की नजर
शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साल 2024 में बिहार में लोकसभा की 40 सीटें जीतने के लिए अभी से मं ...और पढ़ें

भागलपुर, जागरण संवाददाता। बिहार में 15 पार्टियों का गठबंधन होगा तो भी भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। बिहार में भाजपा के विकास मॉडल को जनता का साथ मिल रही है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर कही। उन्होंने कहा कि सात पार्टियों का गठबंधन गोपालगंज और कुढ़नी में हार गई।
गोपालगंज में भाजपा ने राजद प्रत्याशी को हराया और कुढ़नी में जदयू प्रत्याशी को हराया गया। राजद-जदयू को लग रहा था कि गठबंधन होने के बाद भाजपा कहीं नहीं रहेगा, लेकिन उल्टा हुआ। जदयू व राजद की हार हुई। उन्होंने कहा कि बिहार के 40 लोकसभा सीट जीतने के लिए भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। 2024 में लोकसभा व 2025 में विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सूबे में तेजी से विकास हो रहा था। उद्योग लग रहे थे। लोगों को रोजगार मिल रहा था। यह काम अब ठप पड़ गया है। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का भागलपुर आगमन होने पर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया।
साथ ही गुजरात एवं कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जीत की मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया गया। इसके बाद जिला मंत्री मनीष दास का जन्मदिन भाजपा परिवार के सदस्यों ने कार्यालय में केक काट कर मनाया। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, शशि मोदी, प्रदीप जैन, आलोक सिंह बंटू, नितेश सिंह, रौशन कुमार, विनोद सिन्हा, अश्विनी जोशी मोंटी, संगीता सिन्हा, माला सिंह, शबाना आजमी, त्रिभुवन पांडेय, गौतम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरें और भी
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन का नवगछिया में किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को नवगछिया पहुंचे। वहां भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि गुजरात और कुढ़नी में मिली पार्टी की सफलता को आम जनमानस को पार्टी के प्रति विश्वास दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि लोगों को हमारी पार्टी की सरकार और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है कि देश का विकास हो या बिहार का विकास भाजपा ही कर सकती है। बिहार की जनता आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को अपार बहुमत देगी। इस दौरान जिला मंत्री मुकेश राणा, गुलाबी सिंह, अजित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा, रंजीत झा, राजकुमार रजक, हिमांशु ठाकुर, आलोक बंटू, रौशन राय, सचितानंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपा नीलम के स्वजनों के साथ, हरसंभव मदद दिलाएंगे : शाहनवाज
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार की देर शाम नीलम देवी के घर पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की। कहा, नीलम देवी की निर्दयता से हत्या की गई है, जो इंसानियत के खिलाफ है। इस तरह की घटना भागलपुर क्षेत्र में पहली बार हुई है। भाजपा पीड़ित परिवार के साथ साथ खड़ी है। उन्होंने सहमे और शोक में डूबे स्वजनों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता ने नीलम देवी के पुत्र, पुत्री, पति सहित अन्य स्वजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने एसपी व अन्य वरीय अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि ये लोग गरीब हैं। इनकी मदद के लिए पटना में 13 दिसंबर को सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देंगे। मृतका के स्वजनों को प्रशासन और बिहार सरकार से हरसंभव मदद मिले, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। नीलम देवी के स्वजनों से परिवारिक रिश्ता है। सरकार को इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ रहना चाहिए।