Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेंगू का कहर! भागलपुर में छठी मौत, फिर भी आंकड़ों को छिपाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 10:34 AM (IST)

    बिहार के हर जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भागलपुर में डेंगू से छठी मौत हो गई है। जांच से पता चला कि मरने से पहले मृतक का प्लेटलेट्स 6000 ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. स्वास्थ्य विभाग मान रहा है डेंगू से केवल एक मौत
    2. अचानक सांस लेने में होने लगी परेशानी

    जागरण संवाददाता, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह इशाकचक थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष कुमार की डेंगू से संदिग्ध मौत हो गई। रविवार को गंभीर हालत में मनीष को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे थे।

    पैथोलॉजी जांच में मनीष का प्लेटलेट्स 6000 था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे मेडिसिन विभाग के एचडीयू में भर्ती किया गया। चिकित्सक ने मनीष को चार यूनिट प्लेटलेट्स और एक यूनिट खून चढ़ाया गया था। इसके बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था।

    पहले निजी क्लिनिक में चल रहा था इलाज

    मंगलवार सुबह अचानक मनीष को सांस लेने में परेशानी होने लगी। जब तक डॉक्टर कुछ कर पाते उससे पहले उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है मनीष का इलाज पहले निजी क्लीनिक में चल रहा था।

    स्थिति गंभीर होने पर उसे जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही मौत के बाद अब मनीष के एलिजा जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ।

    5 मौत डेंगू से, विभाग बता रहा एक

    जिले में अब तक डेंगू से पांच लोगो की मौत हो चुकी है। स्वस्थ विभाग केवल एक मौत की पुष्टि कर रहा है। अब तक तिलकामांझी में 3 सराय में 1 और खगड़िया के एक शिक्षक की संदिग्ध मौत डेंगू से हो चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष में बढ़ जाती हैं पत्थर की मूर्तियों की मांग, दुकानों में अभी से ही सजने लगे सामान

    मंगलवार को सिकंदरपुर निवासी की मौत हो गई। जिस से मौत का आंकड़ा 6 हो गया है। लेकिन स्वास्थ विभाग केवल एक मौत मान रहा है। इसके पीछे तर्क है की केवल एक मृतक का एलिजा जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया था। बाकी मृतक का एलिजा जांच नही हुआ था।