Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाचा और फूफा ने लाठी से पीट-पीटकर ले ली छात्र की जान; बच्चों के बीच मामूली बात पर हुआ था विवाद

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 02:09 PM (IST)

    Bihar Crime News बिहार के भागलपुर जिले में तीन सगे चाचाओं ने मिलकर एक बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर छात्र ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. पीरपैंती थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव की वारदात
    2. सगे तीनों चाचा ने मिलकर भतीजे को मार डाला
    3. मृतक विकास कुमार यादव इस बार मैट्रिक की परीक्षा पास की थी

    Bihar Crime News : जागरण संवाददाता, भागलपुर : बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले में पीरपैंती थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव में बच्चों के बीच मामूली विवाद में एक ही परिवार के एक पक्ष के लोगों ने छात्र विकास कुमार यादव की पीट कर हत्या कर दी।

    पिता को भी लाठी से पीटा गया

    छात्र को पीट कर मार डालने वालों में सगे तीन चाचा और रिश्तेदार शामिल थे। पिता सुशील यादव बीच-बचाव को आगे आए तो उन्हें भी लाठी से पीट दिया। हमलावरों में सगे भाई प्रमोद यादव, कुंदन यादव और अरुण यादव समेत रामजानीपुर के प्रमोद यादव शामिल थे।

    जख्मी पिता सुशील यादव ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनके सगे भाइयों ने बहनोई प्रमोद के साथ मिलकर उनके बेटे को पीट कर मार डाला। घर के सामने बच्चों में गुरुवार की शाम विवाद हुआ था। जिसको लेकर बच्चे आपस मे गाली-गलौज कर रहे थे। तभी बेटा विकास यादव उन्हें वहां से हटाने लगा।

    जमकर बरसाई गई लाठी 

    उन्होंने आगे बताया कि उस दौरान गली-गलौज फिर होने लगी। उस बीच उपरोक्त तीनों सगे भाइयों और बहनोई लाठी-डंडे के साथ पहुंचे और बेटे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर चिल्ला-चिल्ला कर विकास को पीट रहे थे। यह कह रहे थे कि उनलोगों को गाली देता है, लो अब मर....।

    खबरें और भी

    यह बोल कर अंधाधुंध लाठियां बरसाने लगे। जब शरीर शांत पड़ गया तो सभी वहां से भाग खड़े हो गए। आनन-फानन में उसे गंभीर हाल में गांव से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें-  'मम्मी को सभी लोगों ने मिलकर मार दिया...', मामा को फोन कर बेटी ने दी सूचना, पति के भाभी से थे अवैध संबंध

    बरारी कैंप थाने में मृत किशोर के पिता के फर्द बयान पर उपरोक्त आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नौलखा कोठी भेज दिया।