विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिल स्टेशन जाने के लिए अब नहीं खाने होंगे धक्के, यहां से चलेगी Special Train; देखें टाइमिंग, रूट और सबकुछ

Published: Sat, 20 Apr 2024 01:18 PM (IST)

Summer Special Train गर्मी की छुट्टियों में अक्सर लोग दर्शनीय और हिल स्टेशन घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे मे ...और पढ़ें

हिल स्टेशन जाने के लिए अब नहीं खाने होंगे धक्के, यहां से चलेगी Special Train; देखें टाइमिंग, रूट और सबकुछ
हिल स्टेशन जाने के लिए अब नहीं खाने होंगे धक्के, यहां से चलेगी Special Train; देखें टाइमिंग, रूट और सबकुछ

HighLights

  1. भागलपुर से दर्शनीय-हिल स्टेशनों के लिए भी चलाई जाएगी समर स्पेशल ट्रेन
  2. लालकुआं-मालदा टाउन समर स्पेशल, दोनों दिशाओं में 10 फेरे लगाएगी ट्रेन

जागरण संवाददाता, भागलपुर। गर्मी की छुट्टियों में लोग दर्शनीय और हिल स्थानों में लोग घूमने जा सकेंगे, इसलिए क्योंकि गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे भागलपुर से दर्शनीय और हिल स्टेशनों के लिए भी ट्रेन चला रहा है।

नई दिल्ली, आनंद विहार, नंदुरबार, सूरत, वलसाड, वैष्णोदेवी, गुवाहाटी के बाद अब दो अन्य ट्रेनों की भी घोषणा की गई है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 10 फेरे लगाएगी।

मालदा टाउन-लालकुआं समर स्पेशल

ट्रेन संख्या 03415 मालदा टाउन से लालकुआं के बीच समर स्पेशल मालदा टाउन से 24 अप्रैल से 26 जून के बीच चलेगी। ट्रेन मालदा टाउन से शाम 5:15 पर हर बुधवार को रवाना होगी। यह ट्रेन 10 फेरे लगाएगी। वापसी में यह ट्रेन गुरुवार को रात 9:05 बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 03416 लालकुआं-मालदा टाउन समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून के बीच चलेगी। ट्रेन में सेकेंड सीट, स्लीपर व एसी कोच भी रहेंगे। वहीं, रेलवे ने भागलपुर से खातीपुरा के बीच भी एक समर स्पेशल ट्रेन दी है, जो मालदा से चलकर भागलपुर होते हुए जाएगी।

मालदा टाउन-खातीपुरा समर स्पेशल

ट्रेन नंबर 03409 मालदा टाउन-खातीपुरा समर स्पेशल मालदा टाउन से 25 अप्रैल से 30 जून के बीच शाम 7:30 पर रवाना होगी। ट्रेन नंबर 03410 खातीपुरा-मालदा टाउन समर स्पेशल खातीपुरा से रात 9 बजे रवाना होगी। ट्रेन का संचालन 26 अप्रैल से 31 मई के बीच किया जाएगा।

यह ट्रेन मालदा से गुरुवार को और खातीपुरा से शुक्रवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव कहलगांव, सुल्तानगंज व जमालपुर में भी दिया गया है। दो स्पेशल ट्रेनों में 20 हजार से अधिक अतिरिक्त सीट की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें- 

Ranchi News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रांची से भागलपुर के बीच चलेगी एक और ट्रेन; इस तारीख से होगा परिचालन

Special Train: लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने की घोषणा, बिहार से इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।