Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी आगमानंद ने सुंदरपुर में सुदामा प्रसंग के माध्यम से दिया प्रेम और विश्वास का संदेश

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 03:04 PM (IST)

    भागलपुर के पीरपैंती में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्वामी आगमानंद महाराज न ...और पढ़ें

    भागलपुर के पीरपैंती सुंदरपुर में कथा सुनाते स्वामी आगमानंद।

    भागलपुर के पीरपैंती सुंदरपुर में कथा सुनाते स्वामी आगमानंद।

    HighLights

    1. स्वामी आगमानंद ने सुदामा प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया।

    2. सच्ची मित्रता प्रेम और विश्वास पर आधारित होती है।

    3. यज्ञ परिसर में रामलीला और देवी-देवताओं के दर्शन हुए।

    संवाद सूत्र, पीरपैंती (भागलपुर)। भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के सुंदरपुर कृषि फार्म शाखा मैदान में जगद‌्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के अंतिम दिन प्रवचन सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। पूरा यज्ञ परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

    स्वामी आगमानंद महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के सुदामा प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता में न धन का अंतर मायने रखता है, न पद और न ही परिस्थिति। द्वारका के राजा श्रीकृष्ण और निर्धन ब्राह्मण सुदामा के बीच बाहरी दृष्टि से भले ही बड़ा अंतर था, लेकिन हृदय की दृष्टि से दोनों समान थे।

    सुदामा प्रसंग से दिया सच्ची मित्रता का संदेश

    उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो परिस्थिति नहीं, भावना को देखता है। मित्रता स्वार्थ से नहीं, बल्कि प्रेम और विश्वास से चलती है। पद, प्रतिष्ठा या संपत्ति से मित्रता का मूल्य नहीं आंका जा सकता। यदि हृदय में सच्चाई और अपनापन हो, तो वही मित्रता जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बन जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि मित्रता हो तो कृष्ण और सुदामा जैसी।

    इधर महारुद्र यज्ञ के सातवें दिन शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ मंडप में जुटती रही। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिसर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन किया। साथ ही मेले का भी आनंद उठाया।

    खबरें और भी

    यज्ञाचार्य पंडित अनिरुद्ध बाबा व गौतम सामवेदी के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया जा रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर है। रात्रि में वृंदावन से आए संतोष आचार्य के नेतृत्व में रामलीला मंडली द्वारा भगवान राम के प्रसंगों का मंचन किया गया। आकर्षक प्रस्तुति को देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

    इस अवसर पर प्रमुख रश्मि कुमारी, मुखिया अरविंद साह, स्वामी शिव प्रेमानंद महाराज भाई जी, स्वामी मानवानंद महाराज, कुंदन बाबा और स्वामी तत्वानंद, स्वामी जीवनानंद सहित यज्ञ समिति के अध्यक्ष पप्पू साह, सचिव रंजीत पासवान, उपाध्यक्ष गुंजन साह, उपसचिव अनिल राय व ऋषिकेश सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित पासवान, उपकोषाध्यक्ष सूरज कुमार समेत अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।