यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: होली के बाद अब ईद में भी मायूसी, वेतन के इंतजार में एक हजार शिक्षक और कर्मचारी
KK Pathak News बिहार में शिक्षा विभाग और राजभवन के छिड़ी रार का असर शिक्षकों-कर्मचारियों और पेंशनरों पर पड़ रहा है। टीएमबीयू के 25 सौ पेंशनर और एक हजा ...और पढ़ें

HighLights
- 25 सौ पेंशनर-एक हजार शिक्षक-कर्मियों को नहीं मिला वेतन-पेंशन
- राजभवन और शिक्षा विभाग की लड़ाई में 3500 सेवानिवृत कर्मी
संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। राजभवन और शिक्षा विभाग में रार छिड़ी हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक आदि को विभागीय बैठक में बुलाया गया था।
राजभवन की अनुमति नहीं मिलने के कारण कुलपति और विश्वविद्यालय के अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालय के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी।
इस कारण जहां पेंशनरों के पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है। वहीं, टीएमबीयू में कार्यरत एक हजार-शिक्षक कर्मियों के वेतन का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है।
2500 पेंशनरों को तीन माह का पेंशन भुगतान नहीं हुआ
पीएल खाते पर भी लगी है रोक
खबरें और भी
क्या कहते हैं शिक्षक नेता
शिक्षा विभाग की बैठकों में शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनरों को तो शामिल होना नहीं था, जिन्हें शामिल होना था, वे शामिल नहीं हुए तो इसके लिए शिक्षक, कर्मचारी, पेंशनर कैसे दोषी हो गए। शिक्षा विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। अविलंब शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन पेंशन भुगतान कराई जाए। - प्रो. जगधर मंडल, महासचिव, भुस्टा
ये भी पढ़ें-