Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Viral Video: लड़की के विवाह की रस्म का बनाया वीडियो... तो हुआ बवाल, जमकर हुई मारपीट; चले ईंट-पत्थर

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 04:52 PM (GMT+05:30)

    परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में लड़की की शादी के रस्म का वीडियो बनाने पर बवाल हो गया। दरअसल शादी की वीडियो बनाने को लेकर मना करने पर कुछ महि ...और पढ़ें

    लड़की के विवाह की रस्म का वीडियो बनाने पर हुआ बवाल (फाइल फोटो)
    लड़की के विवाह की रस्म का वीडियो बनाने पर हुआ बवाल (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में लड़की की शादी के रस्म का वीडियो बनाने पर महिलाओं ने आपत्ति जताई। इससे भड़के दूसरे पक्ष के लोगों ने महिलाओं पर भूसा फेंक दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल हो गया।

    बात फैलते ही जमुनिया गांव के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर भी चले। जिसकी चपेट में आने से मनीष कुमार पिता वीरेंद्र पंडित एवं रोहित कुमार पिता ब्रह्मदेव पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया

    घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना अध्यक्ष शंभू पासवान, खरीक थाना प्रभारी एवं नवगछिया एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

    जमुनिया के सुनील पंडित के पुत्री की थी शादी

    जमुनिया गांव के सुनील पंडित की पुत्री की शादी की रश्में चल रही थीं। इसे लेकर महिलाएं रिश्तेदारों के साथ सड़क पर जा रही थीं। तभी जमुनिया गांव के ही दूसरे पक्ष के लोग महिलाओं का वीडियो बनाने लगे और फोटो खींचने लगे। जिसपर महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए घर-परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बवाल मच गया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने कहा इस कारण हुआ था विवाद

    थाना अध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। सिर पर चोट आई है।

    तो वहीं नवगछिया एसपी के पूरण कुमार झा ने कहा विवाह समारोह के रस्म की फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ था। समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। पुलिस कैंप कर रही है।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Crime : 8वीं की छात्रा से हैवानियत, 4 दरिंदों ने अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म; एक गिरफ्तार

    Bihar News : मुजफ्फरपुर में वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने वाला सिलेंडर फटा, RPF कॉन्‍स्‍टेबल की मौत