Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Idol फेम सिंगर सलमान को धमकी... मंदार महोत्सव में होनी है परफॉर्मेंस; बांका DM ने बढ़ाई सुरक्षा

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Tue, 16 Jan 2024 09:00 PM (IST)

    बांका जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मंदार महोत्सव में हरियाणा मेवात के सूफी गायक सलमान को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में कुछ लोगों ने गड़बडी फैला ...और पढ़ें

    Indian Idol फेम सिंगर सलमान को धमकी... बांका DM ने बढ़ाई सुरक्षा। (फाइल फोटो)
    Indian Idol फेम सिंगर सलमान को धमकी... बांका DM ने बढ़ाई सुरक्षा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. असामाजिक तत्वों ने दी है धमकी, बाहरी व्यक्तियों से मिलने पर रहेगी पाबंदी
    2. बांका के डीएम ने सुरक्षा को लेकर जारी किया पत्र, पुलिस कर्मी रहेंगे सतर्क

    संजय सिंह, भागलपुर। बांका जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मंदार महोत्सव में हरियाणा मेवात के सूफी गायक सलमान को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में कुछ लोगों ने गड़बडी फैलाने योजना बनाई है। गायक को धमकी भी दी गई है। जब यह सूचना डीएम अंशुल कुमार को मिली तो उन्होंने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलने की सलमान की इजाजत नहीं होगी। उनका कार्यक्रम 16 जनवरी की देर रात होना है।  जिलाधिकारी ने सलमान की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरीय उप समाहर्ता सत्येंद्र कुमार और मेला मजिस्ट्रेट अमलेंदु कुमार को दी है।

    सुरक्षा घेरे में रहेंगे सलमान

    डीएम ने एसपी डॉ. सत्यप्रकाश को कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और गायक को पुलिस सुरक्षा घेरा उपलब्ध कराने को कहा है। सलमान जहां रुकेंगे वहां भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेला मजिस्ट्रेट को यह निर्देश दिया गया है कि मंच के बगल का एक कमरा गायक के लिए आरक्षित रहेगा।

    कमरे के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सलमान हरियाणा के मेवात जिले के निवासी हैं। इनके पूर्वज शादी-विवाह या धार्मिक आयोजन के तहत होने वाले कार्यक्रम में गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया करते थे।

    सलमान ने भी सात वर्ष की उम्र में स्वजन के साथ गाना शुरू कर दिया था। सूफी संगीत से सलमान का गहरा नाता रहा है। सलमान ने अपनी गायिकी का पहला जलवा एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम सारेगामापा में बिखेरा। इनके गाए गीतों से टीवी चैनल के दर्शक काफी प्रभावित हुए।

    खबरें और भी

    इस कार्यक्रम में भी सलमान ने बेहतर स्थान बनाया। यहां सफल होने के बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2018 में उसने इंडियन आइडल-10 में हिस्सा लेकर अपने नाम सर्वश्रेष्ठ होने का खिताब जीत लिया। सलमान के गाए गीत फिल्म सुई-धागा में भी सुना जा सकता है।

    हिमेश रेशमिया द्वारा जारी एलबम में भी उनके गाए गीत शामिल हैं। गरीबी में पले-बढ़े सलमान अब बालीवुड का नया गायक बनकर उभरे हैं। उनका अपना यू-ट्यूब चैनल भी है।

    यू-ट्यूब चैनल में उनके फालोअर्स की संख्या करोड़ों में है। अपनी लोकप्रियता की वजह से ही उन्होंने गोल्डन एवं सिल्वर बटन प्राप्त किया है। कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मंगलवार की देर रात सलमान की जादुई आवाज से मंदार महोत्सव में आए दर्शकों का मनोरंजन करा पाना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।

    यह भी पढ़ें -

    I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज, विजय चौधरी और तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा अपडेट

    Bihar Crime: बहन की शादी के नाम पर ठग लिए पांच लाख... प्रेम प्रसंग में धोखा खाई बांग्लादेशी महिला पहुंच गई जयनगर, फिर...