Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TMBU में बीएड के पहले और दूसरे साल की Exam Date जारी, चेक करें पूरा टाइमटेबल

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM (IST)

    तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) ने बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें 9 जून से परीक्षाएं शुरू होंगी। ...और पढ़ें

    बीएड परीक्षा की डेट घोषित। फाइल फोटो

    बीएड परीक्षा की डेट घोषित। फाइल फोटो

    HighLights

    1. TMBU बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 9 जून से।

    2. बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी 9 जून से।

    3. हटाए गए अतिथि शिक्षकों की पुनर्बहाली की मांग।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TNBU) ने बीएड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) एवं द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पहली पाली और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं दूसरी पाली में आयोजित होंगी।

    परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि प्रथम वर्ष में 9 जून को पेपर सी-1, 10 जून को सी-2, 11 जून को सी-3 (सुबह 10 से 1 बजे तक), 12 जून को सी-4, 13 जून को सी-5, 15 जून को सी-6 तथा 18 जून को सी-7 (ए) की परीक्षा होगी।

    अंतिम चार पेपर सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होंगे। द्वितीय वर्ष में नौ जून को सी-8, 10 जून को सी-9 (दोपहर 2 से 5 बजे तक), 11 जून को सी-10, 12 जून को सी-11 तथा 13 जून को सी-7 (बी) की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    हटाए गए अतिथि शिक्षकों की पुनर्बहाली की मांग तेज

    टीएमबीयू के अतिथि शिक्षक संघ ने समाजशास्त्र विभाग के हटाए गए अतिथि शिक्षकों की फिर से बहाली करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने कुलपति को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी

    पत्र में कहा गया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद समाजशास्त्र विषय के तीन अतिथि शिक्षकों डॉ. राजीव कुमार साह, डॉ. पिंकी कुमारी और डॉ. रविंद्र कुमार राम को पद के विरुद्ध अधिक संख्या होने के कारण हटा दिया गया था।

    संघ का तर्क है कि सरकार द्वारा स्थापित किए गए 10 नए अंगीभूत डिग्री कालेजों में समाजशास्त्र विषय की पढ़ाई शुरू होनी है और प्रत्येक कालेज में दो-दो पद सृजित किए गए हैं।

    ऐसे में विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आवश्यकता बनी हुई है। अतिथि शिक्षक संघ ने कुलपति से इन शिक्षकों की पुनर्बहाली कर शिक्षण कार्य में लगाने का अनुरोध किया है।