PAT Test 2026: TMBU में PhD के लिए 26 मई से करें आवदेन, फीस से लेकर सीट तक पूरी जानकारी
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई से 10 जून तक सामा ...और पढ़ें

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय। जागरण
HighLights
टीएमबीयू पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 के आवेदन शुरू।
कुल 638 सीटों पर होगा शोधार्थियों का नामांकन।
26 मई से 10 जून तक सामान्य शुल्क पर आवेदन।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी है।
रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई से 10 जून तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, 11 जून से 16 जून तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों को मिलाकर कुल 638 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पैट 2024 के माध्यम से शोध के क्षेत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को विभिन्न विषयों में पीएचडी करने का मौका मिलेगा।
प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यता
पीएचडी में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) में कम से कम 55 प्रतिशत अंक या यूजीसी के 7-प्वाइंट स्केल पर समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यानी इन वर्गों के अभ्यर्थी 50 प्रतिशत अंकों के साथ भी आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार को उसी विषय या संबद्ध विषय में पीएचडी शोध करने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें उसने मास्टर डिग्री प्राप्त की हो।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग : ₹1500
- एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग : ₹1000
- विलंब शुल्क : ₹500 अतिरिक्त
- विषयवार रिक्तियां
- बाटनी – 13
- केमिस्ट्री – 63
- मैथ – 38
- फिजिक्स – 15
- जूलाजी – 12
- सांख्यिकी – 11
- बायोटेक्नोलाजी – 6
- कामर्स – 21
- अर्थशास्त्र – 53
- भूगोल – 26
- इतिहास – 15
- होम साइंस – 21
- पालिटिकल साइंस – 29
- मनोविज्ञान – 39
- समाजशास्त्र – 25
- ग्रामीण अर्थशास्त्र – 11
- आंबेडकर विचार – 4
- संगीत – 5
- गांधी विचार – 6
- आईआईपीएम – 29
- एआईएच – 7
- अंग्रेजी – 42
- हिंदी – 37
- मैथिली – 10
- दर्शनशास्त्र – 33
- संस्कृत – 28
- उर्दू – 6
- बांग्ला – 8
- अंगिका – 1
- पर्शियन – 10
- लॉ – 14