विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagalpur News: भागलपुर में हादसा, स्मार्ट सिटी परियोजना का मिक्सिंग प्लांट वाहन पलटा; दबकर चालक की मौत

Published: Mon, 21 Apr 2025 11:33 PM (IST)

Bihar News In Hindi भागलपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के मिक्सिंग प्लांट वाहन के पलटने से चालक की मौत हो ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. बरारी पुल घाट के पास प्लांट से निर्माण स्थल ले जाने के क्रम में हुआ हादसा
  2. छपरा का रहने वाला था मृतक शैलेंद्र यादव, स्वजनों को दे दी गई है सूचना

जागरण संवाददाता, भागलपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना का मिक्सिंग प्लांट वाहन पलटकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। वाहन से दबाकर चालक की मौत हो गई।

मृतक छपरा का 36 वर्षीय शैलेंद्र यादव बताया जाता है। सूचना मिलने पर बरारी पुलिस रात 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। 

सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे बरारी पुल घाट के पास स्मार्ट सिटी परियोजना के प्लांट से मिक्सिंग प्लांट वाहन लेकर चालक निर्माणस्थल जा रहा था।

कुछ ही दूर आगे बढ़ने पर प्लांट परिसर में ही वाहन अनियंत्रित होकर पलटकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। आगे के हिस्सा का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक वाहन के नीचे दब गया।

आसपास के लोगों के सहयोग से गार्ड ने एंबुलेंस से चालक को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया कि करीब 35-40 मिनट तक वह वाहन के नीचे दबा हुआ था, लेकिन स्मार्ट सिटी परियोजना के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचे। जबकि 100-150 मीटर के दायरे सभी का कार्यालय है।

बाद में गार्ड दशरथ मंडल, मनीष कुमार और अमेश कुमार घटना स्थल पहुंचे। एंबुलेंस मंगवा कर चालक को अस्पताल पहुंचाया गया।

वाहन की चपेट में आ सकते थे लोग 

लोगों ने यह भी बताया कि सामने चंद्रशेखर सिंह का घर और दुकान है। दुकान बंद था। संयोग था कि जिस समय यह हादसा हुआ यहां पर लोग जमा नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

वाहन की चपेट में लोग आ सकते थे। घटनास्थल पर निर्माणस्थल पर ले जाया जा रहा तैयार माल बिखरा पड़ा था। लोगों का कहना है कि कच्ची रास्ता है।

वर्षा में मिट्टी दलदली होने के कारण यह हादसा हुआ। यदि स्मार्ट सिटी की ओर पक्की सड़क बना दी गई होती तो यह हादसा नहीं होता।

स्वजन को दी गई घटना की सूचना

इधर, स्मार्ट सिटी परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि रात में यदि किसी को कुछ हो जाए तो अस्पताल पहुंचाने के लिए कंपनी के पास अपनी कोई गाड़ी तक नहीं है।

उन्होंने बताया कि मृतक से स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हैरत की बात यह है कि अस्पताल में स्मार्ट सिटी कंपनी के कोई अधिकारी नहीं थे। कंपनी को गिट्टी, छररी आदि सप्लाई करने वाले ठेकेदार भी इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे।

घटना की जानकारी हमें नहीं है। अगर मजदूर की मौत हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। निर्माण एजेंसी को हर हाल में सुरक्षा के अनुसार कार्य करना होगा।- पंकज कुमार, पीआरओ भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड।

यह भी पढ़ें-

बालू घाट पर खनन में कर दिया झोल! अब टेंडर लेने वाले पर लगा 30 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।