विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 साल की लव स्टोरी का द एंड, फंदे से लटके प्रेमी-प्रेमिका; लिखा- जिंदा साथ न रह पाए तो साथ मर रहे हैं...

Published: Thu, 03 Apr 2025 02:08 PM (IST)

प्यार की दास्तान का दर्दनाक अंत! भागलपुर के एक होटल में प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटका मिला। रोशन ...और पढ़ें

5 साल की लव स्टोरी का द एंड, फंदे से लटके प्रेमी-प्रेमिका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
5 साल की लव स्टोरी का द एंड, फंदे से लटके प्रेमी-प्रेमिका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. तातारपुर थाना क्षेत्र स्थित एमएस होटल में काम करता था कहलगांव का रोशन
  2. सराय स्थित सर्वेंट क्वार्टर से दोनों शव मिल, गोड्डा की रहने वाली थी युवती
  3. पुलिस ने कमरे से बरामद किया सुसाइडल नोट, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

जागरण संवाददाता, भागलपुर। पांच साल से चल रही प्रेम कहानी का अचानक द एंड हो गया। कहलगांव के रोशन कुमार और झारखंड के गोड्डा की साक्षी एक-दूसरे से प्रेम करते थे। छुप-छुप कर दोनों का मिलना कई बार हुआ पर प्यार को शादी के मुकाम तक परवान चढ़ाने में जब दोनों नाकामयाब रहे तो फंदे से लटक एक साथ जान दे दी।

दोनों का शव तातारपुर थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एमएस होटल के सराय स्थित सर्वेंट क्वार्टर से बुधवार को बरामद किया गया। तातारपुर पुलिस कमरे से सुसाइडल नोट भी बरामद किया है। जिसमें लिखा था जिंदा साथ न रह पाए तो साथ मर रहे हैं....। रोशन की उम्र 23 थी तो साक्षी 21 की थी। रोशन एमएस होटल में ही काम करता था। साक्षी पढ़ाई कर रही थी।

घटना की जानकारी पर तातारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक जांच दल को बुला कमरे का मुआयना कराया। टीम नमूने भी एकत्रित कर साथ ले गई। एसएसपी ने कहा कि कमरे से सुसाइडल नोट मिला है, सभी बिंदुओ पर पुलिस टीम जांच कर रही है।

दोनों को वैवाहिक बंधन में बंधने नहीं दे रहे थे परिवार वाले

रोशन और साक्षी की पांच साल से चल रही प्रेम कहानी अब परवान पर थी पर वैवाहिक बंधन में दोनों के परिवार वाले दोनों को देखना नहीं चाहते थे। दोनों ने तब जिंदगी से नाता तोड़ने का बड़ा फैसला ले लिया। दोनों के परिवार वालों की शादी को लेकर जरा भी सहमति नहीं थी।

रोशन जब होटल नहीं पहुंचा तो शुरू हुई खोज

रोशन बुधवार को होटल में काम करने नहीं पहुंचा तो मालिक उसे ढूंढने लगे। दूसरे स्टाफ को बुलाने के लिए भेजा तो रोशन का कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद स्टाफ काफी आवाज देने लगे। दरवाजा नहीं खोला तो घटना की जानकारी होटल प्रबंधन ने तातारपुर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने कमरा का दरवाजा खोला गया तो साक्षी और रोशन का शव कमरे में फंदे से लटकते हाल में मिला।

एमएस होटल के प्रबंधक अजमल ने बताया कि रोशन भारती बीते पांच साल से कैटरिंग का काम करता था। वह सराय स्थित सर्वेंट लाज के तीसरे तल्ले पर रहता था। उसके साथ कैप्टन राजेश और स्वीपर पप्पू भी रहते थे। रोशन के साथ काम करने वाला राजेश दो दिन पहले अपने घर चला गया था।

प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि उनलोगों को तब शक हुआ जब उसका फोन स्विच आफ बताने लगा। रिसेप्शन पर बैठे सोनू को घटनास्थल पर भेजा गया, तब घटना की जानकारी मिली। एक अप्रैल की शाम करीब चार बजे रोशन भारती से बात हुई थी।

आत्महत्या का मामला: एसएसपी

एसएसपी हृदय कांत ने बताया कि कमरे से प्रेमी-प्रेमिका का शव फंदे से लटका मिला है। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे स्पष्ट लिखा है कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। परिवार वालों की बंदिश के चलते दोनों एक नहीं हो सकेंगे, इसलिए अब हम दोनों अपनी जान दे रहे हैं। मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Patna News: बिहटा में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, मां-बेटा-बहू समेत चार लोग जख्मी हो गए

ये भी पढ़ें- भाई के साथ खाना ले जा रही थी बहन, दो लोगों ने रोक लिया रास्ता और किया घिनौना काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।