विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंची अक्षरा सिंह, जवइनिया बांध पर राहत वितरण के दौरान दो गुटों में मारपीट

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:46 PM (IST)

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शाहपुर के बाढ़ प्रभावित जवइनिया गांव में राहत सामग्री बांटी। इस दौरान जवइनिया बांध पर ...और पढ़ें

शाहपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंची अक्षरा सिंह

शाहपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंची अक्षरा सिंह

HighLights

  1. अक्षरा सिंह ने शाहपुर के जवइनिया गांव में राहत सामग्री बांटी।

  2. बाढ़ पीड़ितों से मिलने के दौरान बांध पर दो गुटों में मारपीट हुई।

  3. अभिनेत्री ने कथित पुलिस एनकाउंटर पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की।

संवाद सूत्र, शाहपुर (आरा)। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंगलवार को शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित जवइनिया गांव पहुंचीं। उन्होंने जवइनिया बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ित सैकड़ों परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। 

अभिनेत्री के पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों की बड़ी संख्या भी बांध पर पहुंच गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दो गुटों के बीच मारपीट 

अक्षरा सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और अपने स्तर से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अभिनेत्री की मौजूदगी के दौरान जवइनिया बांध पर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और बांध पर लाठी-डंडे निकल आए। 

कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। जवइनिया से निकलने के बाद अक्षरा सिंह कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के स्वजनों से भी मिलीं।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, 1.34 लाख परिवारों को मिले 94 करोड़ रुपये


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।