यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant Singh: मकर संक्रांति पर अनंत सिंह करवाएंगे खेला, लोगों की लगेगी भीड़; बिहार से लेकर यूपी तक चर्चा
बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। अनंत सिंह इस बार आरा के तरारी में मकर संक्रांति के मौके पर खेला करने वाले हैं। इसक ...और पढ़ें

HighLights
- 15 जनवरी को भाष्कर धाम में होगा प्रसिद्ध घुड़दौड़
- बिहार और पूर्वांचल के दबंगों के घोड़े करेंगे रेस
संवाद सूत्र, तरारी (आरा)। Bihar Political News Today: आरा के तरारी प्रखंड के कुरमुरी गांव स्थित भाष्कर धाम खेल मैदान में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर खेल मेला में घुड़दौड प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इसमें पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घोड़े की चर्चा सबसे अधिक है। उनका लाडला घोड़ा इस बार फिर रफ्तार भरेगा।
अनंत सिंह का घोड़ा दौड़ेगा
प्रतियोगिता में बिहार और यूपी के कई दबंगों के घोड़े रेस में भाग लेंगे। हालांकि, जिस घोड़े पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह बाहुबली अनंत सिंह का घोड़ा
तैयारी अंतिम चरण में पहुंची
घोड़ा, बग्घी, गाड़ी और सोने के शौकीन हैं अनंत सिंह
- अनंत सिंह हाथी-घोड़ा, बग्घी, विदेशी गाड़ियों और सोने के मुकुट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।
- सोनपुर मेले में भी अनंत सिंह का घोड़ा हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा, वे अपने मवेशियों के गले में सोने की सीकरी पहनाते थे।
- अजगर पालने को लेकर भी चर्चा में रहे, घोड़े बादल और लाडला ने उन्हें खूब प्रसिद्धि दिलाई थी।
- साल 2017 के सोनपुर मेले में अनंत सिंह की हथिनी पूरबी को देखने के लिए भी लोग काफी दूर से आए थे।
- अनंत सिंह के पास शानदार बग्घी भी है, जिसे उन्होंने दिल्ली से मंगवाया था।
- वे मर्सडीज कार में सफर करना सबसे अधिक पसंद करते हैं।