विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न कोचिंग, न कोई VIP साधन; सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर बिहार पुलिस में सिपाही बनीं 2 सहेलियां

Published: Fri, 29 May 2026 04:25 PM (IST)

कौंरा पंचायत की दो बेटियों, खुशी कुमारी और अलका कुमारी ने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से बिहार पुलिस में ...और पढ़ें

बिहार पुलिस में चयनित अलका कुमारी और खुशी कुमारी।

बिहार पुलिस में चयनित अलका कुमारी और खुशी कुमारी।

HighLights

  1. कौंरा की दो बेटियों का बिहार पुलिस में चयन।

  2. खुशी और अलका ने सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता।

  3. किसान परिवार की बेटियों ने गांव का मान बढ़ाया।

संवाद सूत्र, कौंरा (जगदीशपुर)। कौंरा पंचायत की दो बेटियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन के बल पर बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

खास बात यह है कि दोनों अभ्यर्थियों ने बिना किसी कोचिंग के स्वअध्ययन के दम पर यह सफलता हासिल की है। कौंरा पंचायत के वार्ड संख्या-08 निवासी किसान परिवार की पुत्री खुशी कुमारी का चयन बिहार पुलिस के सिपाही पद पर जिला बल मोतिहारी के लिए हुआ है।

खुशी कुमारी के पिता प्रदुमन सिंह तथा माता रिंकू देवी हैं। वहीं वार्ड संख्या-07 निवासी अलका कुमारी का चयन जिला बल जमुई के लिए हुआ है।

गांव में खुशी का माहौल

अलका के पिता मनोज कुमार सिंह एवं माता सुलालती देवी हैं। दोनों सहेलियों की सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों छात्राओं ने मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

सफलता की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह उर्फ लेदु सिंह, रमेश सिंह, प्रमोद सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेश सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने दोनों बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीणों ने कहा कि किसान परिवार की बेटियों की यह उपलब्धि साबित करती है कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों के सामने संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।

यह भी पढ़ें- 'जमीन बेचकर पढ़ाया; BPSC टीचर बनी तो मुझे और बेटे को छोड़ा', बिहार में कोर्ट पहुंचा पति-पत्नी का 'अफेयर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।