विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा के होटल में चल रहा था गंदा काम; घंटे के हिसाब से बुक होते थे कमरे, 15 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Published: Wed, 26 Aug 2026 08:56 PM (IST)

आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने छापामारी कर सात पुरुषों और आठ महिलाओं को आपत्तिजनक ...और पढ़ें

आरा के होटल में चल रहा था गंदा काम; घंटे के हिसाब से बुक होते थे कमरे, 15 युवक-युवतियां गिरफ्तार

आरा के होटल में चल रहा था गंदा काम; घंटे के हिसाब से बुक होते थे कमरे, 15 युवक-युवतियां गिरफ्तार

HighLights

  1. होटल में छापेमारी, सात पुरुष और आठ महिलाएं पकड़ी गईं।

  2. होटल संचालक गिरफ्तार, बिना निबंधन चल रहा था होटल।

  3. आपत्तिजनक सामान बरामद, होटल को सील किया गया।

जागरण संवाददाता, आरा। नवादा थाना के समीप स्थित एक होटल में बुधवार को पुलिस की विशेष टीम ने छापामारी कर सात पुरुष और आठ महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने होटल संचालक प्रहलाद कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह नवादा क्षेत्र का ही रहने वाला है।

छापामारी के दौरान होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने होटल का रजिस्टर जब्त कर लिया है। नगर निगम और मजिस्ट्रेट की निगरानी में होटल को सील कर दिया गया।

इधर, भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि होटल का संचालन बिना निबंधन के किया जा रहा था। पकड़े गए सभी पुरुष और महिलाएं बालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। होटल में अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

होटल संचालक समेत अन्य के विरुद्ध सराय समेत अन्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसपी को नवादा थाना के समीप स्थित एक वीआइपी होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी कोमल मेहता एवं सुधा राज के नेतृत्व में सीआइटी टीम के साथ विशेष टीम गठित कर छापामारी की गई। होटल के कमरों की जांच के दौरान सात पुरुष और आठ महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

कमरे से कंडोम के पैकेट समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित कर लिया। इसके बाद होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

कमरे की कराई गई वीडियोग्राफी, सामान जब्त

छापामारी के दौरान होटल के संबंधित कमरों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डीएसपी के अनुसार जांच के दौरान कमरे से इस्तेमाल किए गए कंडोम समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए।

पुलिस ने इन्हें साक्ष्य के रूप में संरक्षित कर लिया। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना दी गई और नगर निगम व मजिस्ट्रेट की निगरानी में होटल को सील करने की कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई देर शाम तक चली, जिससे इलाके में हड़कंप मचा रहा।

घंटे के हिसाब से बुक किए जा रहे थे कमरे

छापामारी और जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि होटल के कमरे घंटे के हिसाब से बुक किए जा रहे थे और उसी आधार पर ग्राहकों से पैसे लिए जा रहे थे। होटल का रजिस्टर भी सही तरीके से संधारित नहीं किया जा रहा था। पुलिस रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

शहर के अन्य होटल व लाज की भी होगी जांच

एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि आरा शहर में संचालित अन्य होटल और लाज की भी समय-समय पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी लड़के और लड़कियां बालिग हैं तथा प्रारंभिक पूछताछ में उनके आपसी सहमति से होटल आने की बात सामने आई है। किसी भी लड़की के नाबालिग होने की जानकारी नहीं मिली है।

छह साल पूर्व भी होटल व रेस्टोरेंट से पकड़े गए थे युवक-युवतियां

आरा शहर में छह साल पूर्व भी एक होटल और एक रेस्टोरेंट से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में टाउन थाना क्षेत्र के चित्रटोली रोड स्थित एक होटल और नवादा चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई थी। लंबे समय बाद एक बार फिर नवादा थाना के समीप होटल में पुलिस की छापामारी से संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है।