Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा के नए केंद्रीय विद्यालय में 8 अगस्त के बाद शुरू होंगे नामांकन, बाल वाटिका और 1 से 5वीं तक 1523 आवेदन आए

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    आरा के धनुपरा स्थित नए केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन 8 अगस्त के बाद शुरू होंगे। बाल वाटिका और कक्षा एक से पांचवीं तक के ल ...और पढ़ें

    आरा केंद्रीय विद्यालय

    आरा केंद्रीय विद्यालय

    HighLights

    1. आरा केंद्रीय विद्यालय में 2026-27 सत्र के नामांकन 8 अगस्त से।

    2. बाल वाटिका से पांचवीं तक 1523 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    3. केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों और आरक्षण का पालन होगा।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के धनुपरा स्थित नए केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन आठ अगस्त के बाद होगा। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद शाहनवाज अहमद ने बताया कि 27 जुलाई तक आवेदन लिए गए हैं। वाटिका-1, बाल वाटिका-2, बाल वाटिका-3 तथा कक्षा एक से पांचवीं तक नामांकन के लिए कुल 1523 आवेदन आए हैं।

    उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन से अनुमति मिलने के बाद नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस सत्र में बाल वाटिका-1, बाल वाटिका-2, बाल वाटिका-3 तथा कक्षा एक से पांचवीं तक नामांकन लिया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन का संचालन किया जाएगा। 

    केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित आयु सीमा के अनुरूप ही बच्चों का प्रवेश होगा। इसके तहत बाल वाटिका-1 के लिए 3 से 4 वर्ष, बाल वाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष, बाल वाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष, कक्षा एक के लिए 6 से 8 वर्ष, कक्षा दो के लिए 7 से 9 वर्ष, कक्षा तीन के लिए 8 से 10 वर्ष, कक्षा चार के लिए 9 से 11 वर्ष तथा कक्षा पांच के लिए 10 से 12 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।

    आरक्षण नियमों का होगा पालन

    विद्यालय प्रशासन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन के सभी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी। प्रवेश में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। 

    अभिभावकों से अपील की गई है कि वे आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें तथा सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि के भीतर विद्यालय कार्यालय में जमा करें। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

    खबरें और भी