Updated: Sat, 29 Mar 2025 08:18 PM (IST)
Ara News आरा नगर निगम में वर्ष 20-25 -26 में अनुमानित राशि 10 अरब 65 करोड़ 58 लाख 20 हजार की बजट पास किया गया। इस वर्ष नगर निगम को तीन लाख पांच हजार र ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: आरा नगर निगम में वर्ष 20-25 -26 में अनुमानित राशि 10 अरब 65 करोड़, 58 लाख, 20 हजार की बजट पास किया गया। इस वर्ष नगर निगम को तीन लाख पांच हजार रुपए का लाभ होने का अनुमान लगाया गया है। शनिवार को नगर निगम के सभागार में महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में सभी वार्ड पार्षद के समक्ष बोर्ड में पारित किया गया।
उप महापौर पूनम देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। आरा नगर निगम क्षेत्र में आंतरिक राजस्व केन्द्र, राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली राशि का व्यय निगम से समय-समय पर प्राप्त स्वीकृति के आलोक में उन्हीं योजनाओं पर व्यय करने का प्रस्ताव सम्मिलित किया गया है।
जिसके लिए राज्य सरकार, केन्द्र सरकार, राज्य योजना आयोग से राशि प्राप्त होती है। आरा नगर निगम में शहरी गरीबों को एक स्थान पर जगह चयन कर उनके लिए पक्का मकान बनाते हुए कम लागत पर उन्हें व्याय कराने का लक्ष्य इस बजट में प्रविधान किया गया है।
इन कामों के लिए मिला बजट
शहरी क्षेत्र से निकलने वाले कूड़ा कचड़ा के निष्पादन करने के लिए एमआरएफ सेंटर, कम्पोस्ट पिट, लैंडफिल साइट रख-रखाव, ट्रम्बेल मशीन आदि क्रय करने एवं ठोस कचड़ा के निष्पादन के लिए आधुनिक तकनीक ईस्तेमाल करने का इस बजट में सम्मिलित किया गया है ताकि यत्र-तत्र कचड़ा बिखरा नहीं रहे।
बकाया करों की प्रभावी वसूली के लिए कड़े कदम उठाये जाने का प्रस्ताव इस बजट में किया गया है। चल-अचल सम्मितियों की जब्ती, बिक्री तथा बैंक ते फिज करने का प्रावधान किया गया है। कुल बकाया का कम से कम 90 प्रतिशत राशि की वसूली सुनिश्चित करने लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में रखा गया है।
शहर में जाम हटाने के लिए पास हुआ बजट
शहर में जाम हटाने के लिए डिवाइडर बनेगा जाम की समस्या के निराकरण के लिए सड़क चौड़ीकरण के अधूरे कार्य को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्ण कराते हुए चौड़े पथों में जिला प्रशासन के सहयोग से डिवाईडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
महिलाओं को वाहन चलाने का किया जाएगा प्रशिक्षण निगम क्षेत्र के गरीब वंचित महिलाओं को नगर निगम के स्तर से वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने तथा नगर निगम के सफाई वाहनों के चालक के रूप में उनसे कार्य लेने का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में किया गया है। उन महिलाओं को आर्थिक उन्नति की जा सके एवं महिलाओं के सशक्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
सभी वार्डो में लाइट लगेगी नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक सामुदायिक भवन के निर्माण इस वित्तीय वर्ष में कराने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के सभी वार्डो में प्रकाश की व्यवस्था के लिए खाली विद्युत पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाईट एवं मुख्य चौक चौराहों पर हाईमास्ट लाईट अधिष्ठापित कराने का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में रखा गया है।