Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara News: आरा वालों की बल्ले-बल्ले, राजस्थान जाने के लिए मिल गई 2 स्पेशल ट्रेन; जानें टाइमिंग और रूट

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 01:23 PM (GMT+05:30)

    Ara News गर्मी की छुट्टी में भीड़ देखते हुए रेलवे ने आरा के लोगों को 2 स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। रेलवे 04813/14 भगत की कोठी जोधपुर-दानापुर साप्ता ...और पढ़ें

    आरा होकर चलेगी जोधपुर और बलसाड़ समर स्पेशल ट्रेन (जागरण)
    आरा होकर चलेगी जोधपुर और बलसाड़ समर स्पेशल ट्रेन (जागरण)

    HighLights

    1. आरा को मिली दो और स्पेशल ट्रेन की सौगात
    2. आरा के रेल यात्रियों का गुजरात और राजस्थान जाना होगा आसान

    जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: गर्मियों में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे 04813/14 भगत की कोठी जोधपुर-दानापुर साप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन 24 अप्रैल से 25 जून तक करेगा। इस अवधि में ट्रेन कुल 10 फेरे लगाएगी।

    राजस्थान के भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार को 17.20 बजे रवाना होकर 17.30 बजे जोधपुर होते हुए अगले दिन 15.50 बजे आरा रुकते हुए दानापुर 17.15 बजे पहुंचेगी।

    वहीं, वापसी में प्रत्येक गुरुवार को दानापुर से 18.15 बजे रवाना होकर 19.25 बजे आरा, डीडीयू रुकते हुए शनिवार को 1.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

    गुजरात के लिए भी मिली स्पेशल ट्रेन

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09063/64 वापी दानापुर बलसाड समर स्पेशल प्रत्येक 19 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को वापी से 22 बजे खुलकर सोमवार को 3.10 बजे डीडीयू, 5 बजे आरा रुकते हुए दानापुर 8 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह गाड़ी प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 11 बजे खुलकर 11.33 बजे आरा, डीडीयू रुकते हुए अगले दिन बलसाड 18 बजे पहुंचेगी।

    संपूर्ण क्रांति क्लीन स्पेशल के फेरे में बढ़ोतरी

    यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 02393/94 संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल के फेरे में वृद्धि की गई है,जिसका परिचालन अब एक जुलाई तक करने की अधिसूचना जारी कर दी है जो अपने पूर्ववत समय-सारणी और ठहराव के साथ चलेगी।

    ये भी पढ़ें

    Amrit Bharat Train: बिहार को मिल गई एक और अमृत भारत, इस रूट पर 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

    Amrit Bharat Train: बिहार को मिल गई एक और अमृत भारत, इस रूट पर 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन