विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: आरा में क्यों हुई ताबड़तोड़ फायरिंग? अब हो गया पूरा खुलासा; मुखिया समेत 6 के खिलाफ FIR

Published: Fri, 31 Jan 2025 04:02 PM (IST)

Ara News आरा के रामगढ़िया मोड़ में एक युवक रौशन कुमार पर 29 जनवरी को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। घायल ...और पढ़ें

आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप (जागरण)
आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप (जागरण)

HighLights

  1. काजी टोला गोली कांड में पिंटू सम्राट समेत 6 के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी
  2. आरा में आए दिन बदमाशों का हौसला बुलंद होता जा रहा है

जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला,रामगढ़िया मोड़ मोहल्ला निवासी रौशन कुमार नामक एक युवक काे गोली मारे जाने के मामले में प्राथमिकी करा दी गई है। घायल युवक के बयान पर हुई प्राथमिकी में काजी टोला निवासी पिंटू सम्राट, भलुहीपुर मोहल्ला निवासी मुखिया यादव, संजय यादव, राजा यादव उर्फ रवि शंकर यादव, बजरंगी शर्मा एवं विशाल कुमार समेत छह को नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है।

पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत संलिप्त आरोपितों की तलाश जारी है। इधर, घायल ने संबंधित थाना में कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि 29 जनवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे जब वे खाना खाकर टहल रहे थे, उसी दौरान देखा कि पिंटू सम्राट एवं अंशु कुमार के बीच वाद-विवाद हो रहा है।

तुम गुंडा बनते हो, तुमका टारगेट किए हैं; फिर चली ताबड़तोड़ गोली

इतने में आरोपित पिंटू सम्राट ने उन्हें बुलाया। जब वे वहां पहुंचे तो अन्य आरोपित भी वहां खड़े थे। इस दौरान आरोप है कि पिंटू सम्राट ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि गुंडा बनते हो, तुमको टारगेट पर लिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी क्या गलती है। इसके बाद विशाल कुमार एवं संजय यादव के ललकारने पर पिंटू, मुखिया एवं बजरंगी शर्मा ने हाथ में लिए पिस्टल से गोली मार दी।

पेट, सीना एवं दाएं जांघ समेत चार जगहों पर मारी थी गोली

पेट, सीना एवं दाएं जांघ समेत चार जगहों पर गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं पर गिर पड़े। इसके बाद मरा समझ कर सभी आरोपित फरार हो गए। बाद में गोली की आवाज सुनकर सभी लोग जुटे और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लाए।

घायल का आरोप है कि सभी आरोपित नशे में थे और उनसे विवाद कर घटना को अंजाम दिए है। मालूम हो कि वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दो खोखा भी मिला था।

आरा के सुमित हत्याकांड में मुखिया व दो पुत्रों का कोर्ट में सरेंडर, जेल

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा बांध के समीप दो दिन पूर्व सरेशाम घटित मोबाइल दुकानदार सुमित सिंह की हत्या के मामले में पुलिस दबिश के बाद गुरूवार को नामजद आरोपित मुखिया समेत उसके दो पुत्रों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसकी जानकारी गुरूवार को एसपी राज ने दी।

सरेंडर करने वाले आरोपितों में हेतमपुर गांव निवासी पंचायत के मुखिया मोहन शर्मा एवं उनके दो पुत्रों सोनू शर्मा एवं संजय शर्मा शामिल है। पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पूछताछ कर कारणों का पता लगाया जाएगा।

28 जनवरी को हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इधर, मृतक के पुत्र नितीन ने संबंधित थाना में कराई गई प्राथमिकी में कहा था कि वे अपने पिता सुमित सिंह के साथ मंगलवार को अपने गांव हेतमपुर गए हुए थे।

इस दौरान अपराह्न ढाई बजे वह बाइक से अपने पिता के साथ केजी रोड स्थित आवास लौट रहे थे। बाइक उसके पिता चला रहे थे कि उसी दौरान सोहरा बांध के समीप पांच की संख्या में रहे आरोपितों ने घेर लिया था।

इसके बाद आरोप है कि सोनू शर्मा उसके पिता को बोले कि नेतागिरी करते हो, इसके बाद उसके पिता को बाइक से खींचकर मारपीट करने लगे थे। आरोप है कि सोनू शर्मा, मोहन शर्मा एवं संजय शर्मा ने कमर से पिस्टल निकालकर उसके पिता काे ताबड़तोड़ गोली मार दी और फरार हो गए।

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो माह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।

काम आया बुलडोजर फॉर्मूला, डर से करना पड़ा आत्मसर्पण

इधर,चर्चा है कि पुलिस गुरूवार को आरोपितों में डर पैदा करने के लिए दो बुलडोजर लेकर हेतमपुर गांव पहुंची थी। इस दौरान बुलडोजर चलने के भय से आरोपित मुखिया और दोनों आरोपित पुत्रों ने आरा सिविल कोर्ट पहुंच आनन-फानन में सरेंडर कर दिया।

हालांकि, एसपी के अनुसार पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थ, जिसके बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा है। पुलिस शुक्रवार को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी देगी।

ये भी पढ़ें

Patna News: पटना में अचानक क्यों चलने लगा बुलडोजर? अधिकारियों के आगे किसी की नहीं चली; जुर्माना तक भरना पड़ा

Nawada News: नवादा में 72 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार? बड़ी वजह आई सामने; एसपी ने लिया एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।