Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara News: आरा के इस उप डाकघर को दूसरे जगह शिफ्ट करने की तैयारी, आ रही ये परेशानी

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 04:03 PM (IST)

    Ara News जीआर नगर यानी गौडाढ़-रुद्रनगर उप डाक घर का कार्यालय अब डाक विभाग दूसरी जगह शिफ्ट कर सकता है क्योंकि यहां पर नेटवर्क की समस्या के कारण काम-काज ...और पढ़ें

    आरा के जीआर नगर उपडाकघर को दूसरे जगह शिफ्ट करने की तैयारी (जागरण)
    आरा के जीआर नगर उपडाकघर को दूसरे जगह शिफ्ट करने की तैयारी (जागरण)

    संवाद सूत्र, बिहिया (आरा)। लेन देन तथा अन्य पोस्टल कार्य निपटाए जाने के संकट से जूझ रहा जीआर नगर यानी गौडाढ़-रुद्रनगर उप डाक घर का कार्यालय अब डाक विभाग दूसरी जगह शिफ्ट कर सकता है। डाक विभाग को एक ऐसी जगह की तलाश है, जहां बीएसएनएल का नेटवर्क बराबर मिलता रहे।

    वर्तमान जगह पर नेटवर्क नहीं मिलने से गत 16 दिसंबर से हीं काम काज बाधित है, जिसके कारण डाककर्मी से लेकर आमलोग भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। डाक कर्मी अति आवश्यक कार्य शाहपुर स्थित उप डाकघर से निपटा रहे हैं। स्थित भागदौड़ की बनी हुई है।

    ग्राहकों का जमा निकासी बिल्कुल ठप्प

    ग्राहकों का जमा निकासी तो बिल्कुल ठप्प है। केंद्र सरकार के डाक विभाग पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है, लेकिन व्यवस्थागत त्रुटि के कारण अब भरोसा टूट रहा है। बगही के मो. तनवीर की माने तो उनका आवर्ती जमा तोड़ना है। पैसे की सख्त जरूरत है।

    मामला जीआर नगर उप डाकघर में फंसा हुआ है। स्थानीय डिप्टी शर्मा बताते हैं- पोस्ट आफिस का कोई माई बाप नहीं है।उक्त उप डाक घर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महुआंव, सिकरिया, बनकट, ओसाई, बनाही गांव स्थित शाखा डाक घर आते है। बताते चलें कि पहले सिफी के लिंक पर कार्य होता था।

    खबरें और भी

    बीएसएनएल से जुड़ने के बाद समस्या और बढ़ी

    अब इसे बीएसएनएल से जोड़ा गया है। जब से बीएसएनएल के लिंक से जोड़ा गया है, तब से नेटवर्क गायब है। नेटवर्क सुचारू करने के लिए दो दो बार कर्मियों द्वारा प्रयास करने के बाद अब बीएसएनएल ने हाथ खड़ा कर लिया है।

    ऐसी परिस्थिति में उप डाकघर का कार्यालय दूसरे जगह स्थानांतरित करना हीं एक मात्र विकल्प रह गया है। डाक निरीक्षक राजीव झा ने बताया कि बीएसएनएल वाले बोल रहे है कि यहां नेट आ हीं नहीं सकता है। क्या हो गया है उस एरिया में समझ मे नहीं आता। इस लिए आफिस दूसरी जगह ले जाएंगे।

    उप डाकघर एक ऐसी सेवा है जो डाक विभाग द्वारा प्रदान की जाती है। इसके मुख्य कार्य हैं:

    •  डाक सेवाएं: उप डाकघर डाक पत्र, पोस्टकार्ड, पैकेट, और अन्य मेल सामग्री को स्वीकार करने और उनका वितरण करने का काम करता है।
    •  मनी ऑर्डर: उप डाकघर मनी ऑर्डर सेवा प्रदान करता है, जिससे लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर पैसे भेज सकते हैं।
    •  बचत खाता: उप डाकघर में बचत खाता खोलने की सुविधा होती है, जिसमें लोग अपना पैसा जमा कर सकते हैं और ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
    •  कुरियर सेवाएं: कुछ उप डाकघर कुरियर सेवाएं भी प्रदान करते हैं, जिससे लोग अपने पैकेट और दस्तावेजों को तेजी से और सुरक्षित रूप से भेज सकते हैं।
    •  बीमा सेवाएं: उप डाकघर में जीवन बीमा और अन्य बीमा सेवाएं भी उपलब्ध होती हैं।

    इन सेवाओं के अलावा, उप डाकघर अन्य सेवाएं भी प्रदान कर सकता है, जैसे कि पासपोर्ट सेवाएं, पैन कार्ड सेवाएं, और अन्य सरकारी सेवाएं।