Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara News: आरा वालों के लिए खुशखबरी, यहां बनने जा रही सड़क; डीएम के पास पहुंच गया आवेदन

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 08:33 PM (IST)

    Ara News आरा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां बाबा लंगटनाथ धाम को सड़क मार्ग से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीडीओ कर्पूरी ठाकुर न ...और पढ़ें

    आरा में लंगटधाम को सड़क मार्ग से जोडा जाएगा (जागरण)
    आरा में लंगटधाम को सड़क मार्ग से जोडा जाएगा (जागरण)

    HighLights

    1. उदवंतनगर बीडीओ ने डीएम को सौंपा चार संपर्क पथों के निर्माण की सूची
    2. इस सड़क के बन जाने से यहां धार्मिक व सांस्कृतिक समृद्धि आएगी

    संवाद सूत्र, जागरण, उदवंंतनगर(आरा)। Ara News: आरा के बाबा लंगटनाथ धाम को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस पर पहल करते हुए बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने गडहा गांव से बाबा लंगटनाथ धाम तक संपर्क पथ बनाने की सिफारिश जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से किया है। बाबा लंगटनाथ के मुख्य मार्गों से जोड़ने पर यहां धार्मिक व सांस्कृतिक समृद्धि आएगी तथा इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

    इन जगहों को जोड़ा जाएगा लंगटनाथ धाम

    बीडीओ ने सोनपुरा पंचायत मुख्यालय को रघुपुर तथा रघुपुर से बाबा लंगटनाथ धाम होते हुए जैतपुर को जोड़ने हेतु जिलाधिकारी को लिखा है। इसके अलावा बजरूहां को देवरिया गांव तक पक्की सड़क निर्माण कराने को लेकर सूचि भेजी है।

    इन सड़कों के निर्माण से विकास गांवों तक पहुंच सकेगा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उप प्रमुख चिंता देवी ने बताया कि बीडीओ से सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने, सोनपुरा व जैतपुर को रघुपुर, गड़हा से बाबा लंगटनाथ धाम तथा बजरूहां से देवरिया को जोड़ने की मांग की गई थी।

    आरा के तरारी प्रखंड के 13 पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण शुरू

    • 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेल मैदान निर्माण के लिए हरी झंडी देने के बाद प्रखंड के 19 पंचायतों में से 13 पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
    • मनरेगा विभाग से चल रहे खेल मैदान के निर्माण का निरीक्षण कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज सिंह किया। उन्होंने बतया कि प्रखंड के 19 पंचायतों में से 13 पंचायतों में कार्य तेजी से हो रहा है।
    • शेष 6 पंचायतों में एनओसी मिलने के बाद खेल मैदान का निर्माण शुरू किया जाएगा। इमादपुर, करथ, मोआपकला, मोआपखुर्द, बिहटा और भकुरा पंचायतों में एनओसी नहीं मिलने के कारण खेल मैदान का निर्माण नहीं हो रहा है।
    • प्रत्येक खेल मैदान का प्राक्कलन राशि 993780 रुपये निश्चित है। खेल मैदान का निर्माण होने से पंचायत के खेल प्रेमियों युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।
    • पहले चरण के खेल मैदान के निर्माण में रनिंग ट्रेक वॉलीबॉल बैडमिंटन बास्केटबॉल आदि की सुविधा शामिल होगी।
    • बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सही ढंग से धरातल पर उतारने के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है।
    • विदित हो कि मुख्यमंत्री द्वारा पहले चरण में सुबे के 5671 पंचायत में 6659 खेल मैदान का निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। इसी कड़ी में जिले के 115 पंचायत में 174 खेल मैदान पर 15.98 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बिहार के सभी सरकारी दफ्तर में लागू होगा नया सिस्टम, मुख्य सचिव ने कर दिया एलान

    Ara News: आरा के सरकारी शिक्षक हो जाएं सावधान, डीएम का आ गया है आदेश; सभी की लिस्ट हो रही तैयार