Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: ऐसा ससुराल किसी को न दें भगवान... गहना को लेकर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या,पति और ससुर गिरफ्तार

    By Deepak Singh Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 02:42 PM (GMT+05:30)

    Ara News आरा टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव बरामद किया गया। मृतका 30 व ...और पढ़ें

    आरा में गहना को लेकर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या (जागरण)
    आरा में गहना को लेकर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या (जागरण)

    HighLights

    1. आरा में गहना को लेकर ससुराल में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई
    2. सास से गहना को लेकर हुई थी बहस जिसके बाद इस वारदात को दिया गया अंजाम

    जागरण संवाददाता, आरा। Ara Crime News: टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव बरामद किया गया। मृतका 30 वर्षीय आरती देवी टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव निवासी विष्णु प्रसाद की पत्नी थी।

    गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है। शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

    आठ साल पूर्व हुई थी शादी

    इधर, आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी मृतका के पिता केदार प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आरती देवी की शादी वर्ष 2016 के मार्च महीने में टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव निवासी भरत प्रसाद के पुत्र विष्णु प्रसाद से हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी।

    शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद सास गिरजा देवी द्वारा मायके से मिले सभी गहनों को ले लिया गया और मांगने पर उसे नहीं दिया जाता था। साथ ही उसकी सास द्वारा बोला जाता जाता था कि जो वह कहे़गी वही न करना होगा। इसको लेकर उनके बीच घरेलू विवाद चल आ रहा था। इस बात को लेकर उसके ससुराल वालों द्वारा उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित भी किया जाता था।

    15 दिन पहले मायके से गई थी ससुराल

    छह माह पूर्व उनकी बेटी आरती देवी अपने मायके आयर गांव की आई थी।15 दिन पूर्व वापस अपने ससुराल छोटकी सिंगही लौटी थी। ससुराल जाने के बाद जब उसने अपनी सास से अपना गहना मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इस बीच गुरुवार रात उसके पति व ससुराल वालों द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है।

    खबरें और भी

    सूचना पर स्वजन जब उसके ससुराल छोटकी सिंगही गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ी है। मायके वालों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल  आरा में कराया।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति विष्णु प्रसाद एवं ससुर भारत प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता केदार प्रसाद ने उसके पति विष्णु प्रसाद,ससुर भारत प्रसाद एवं सास गिरजा देवी पर घरेलू विवाद एवं गहना मांगे जाने पर के गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

    मृतका अपने तीन बहन व दो भाई में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां उर्मिला देवी,दो बहन शारदा, बबीता दो भाई संयोग कुमार,कुश कुमार व दो पुत्र गोविंदा,आयुष एवं एक पुत्री हिमानी है। इस घटना के बाद मृतका की मां उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: नीतीश से मुलाकात के बाद गदगद दिखे तेजस्वी और लालू, सीट शेयरिंग और नाराजगी पर दिया जवाब

    Bihar News: MBBS छात्रों को BPSC ने दिया बड़ा झटका, तीन बार हुए फेल तो... पढ़ लीजिए आयोग का नया फरमान