Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara News: आरा में बीच खेत में क्यों चलने लगा बुलडोजर? दहाड़ मारकर रोने लगे किसान; फसल किया गया नष्ट

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 04:33 PM (IST)

    Ara News आरा बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि पर रैयतों द्वारा लगाई गई फसल को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया। किसान फसल पकने तक ...और पढ़ें

    आरा के बीच खेत में चला बुलडोजर (जागरण)
    आरा के बीच खेत में चला बुलडोजर (जागरण)

    HighLights

    1. आरा में बुलडोजर चलाकर फसल किया गया नष्ट
    2. फसल बर्बाद होता देख किसान लगा रहे थे गुहार

    संवाद सूत्र, उदवंतनगर(आरा)। Ara News: आरा बाईपास रेलवे लाइन जगजीवन हाल्ट से मुख्य रेलवे लाइन सासाराम लिंक केबिन परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि पर रैयतों द्वारा लगाई गई फसल को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।

    अंचलाधिकारी हरिकेश त्रिपाठी मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे।इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसान फसल पकने तक बुलडोजर नहीं चलाने की गुहार लगा रहे थे। कई किसान तो फसल नष्ट होता देख रोने लगे। लेकिन किसी ने नहीं सुनी और बुलडोजर चलता रहा और देखते ही देखते फसल नष्ट हो गया।

    खेत में लगी फसल को किया गया नष्ट

    बता दें कि आरा बलिया रेल परियोजना के तहत आरा बाईपास रेलवे लाइन जगजीवन हाल्ट से आरा सासाराम लिंक केबिन परियोजना के तहत 76 रैयतों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। शुक्रवार को रेलवे द्वारा अधिगृहीत भूमि पर लगी फसल पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।

    किसानों ने बताया कि चंद दिनों में फसल कट जाती तब काम लगाया जा सकता था। सरकार उचित मुआवजा भी नहीं देती साथ ही खड़ी फसल को नष्ट कर दिया।हम लोग भुखमरी के कगार पर आ जायेंगे।मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी ने जल्द ही कार्य शुरू करने की बात कही।

    प्रशासन पुरी तैयारी के साथ पहुंची थी।भेलाई मौजा स्थित पयहारी बाबा मठ के समीप से फसल नष्ट करने की शुरुआत की गई।मौके पर अधिकारी , करीब पांच दर्जन पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे।

    छपरा जंक्शन रोड से हटाया गया अतिक्रमण, दिखने लगी सड़क

    शहर की सड़कों पर अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। अतिक्रमण पूरे शहर में फैला है, जिसका खामियाजा लोग भुगतते हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी छपरा जंक्शन जाने वाले लोग झेलते हैं।

    खबरें और भी

    जाम में फंसने के कारण ट्रेन छूट जाती है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उसका परिणाम है कि छपरा जंक्शन जाने वाली सड़क अब चौड़ी व साफ सुथरी दिखने लगी है। छपरा स्टेशन जाने वाली सड़क पर फल और नाश्ते के दुकानदारों ने कब्जा कर रखा था।

    इससे पैदल चलने वालों और वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती थी। कई बार तो जाम की स्थिति भी बन जाती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जब डीएम सारण अमन समीर ने कुम्भ मेले के दौरान छपरा जंक्शन का मुआयना किया तब उन्हें सड़क का अतिक्रमण दिखा। उसे शीघ्र हटाने का उन्होंने निर्देश दिया।

    इसके बाद नगर निगम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंततः इस समस्या का समाधान हो गया। पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों को हटाया और सड़क को साफ किया।

    ये भी पढ़ें

    Katihar News: आदिवासी युवक के साथ पुलिस ने की हैवानियत, सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा; DIG और SP ने लिया एक्शन

    Ara News: आरा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की टक्कर से हवा में उछला ऑटो; 4 श्रद्धालुओं की मौत