आरा रेलवे में बड़ा बदलाव: कुलहड़िया शिफ्ट होगा रैक पॉइंट, दिल्ली-मुंबई और कोलकाता के लिए नई ट्रेनों का रास्ता साफ
दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन का माल गोदाम और रैक पॉइंट अब कुलहड़िया स्टेशन पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे आरा जंक्शन का विस्तार होगा, य ...और पढ़ें

आरा जंक्शन के विस्तार का रास्ता होगा साफ
HighLights
आरा जंक्शन का माल गोदाम कुलहड़िया स्थानांतरित होगा।
स्टेशन विस्तार से यात्री सुविधाओं में सुधार होगा।
कुलहड़िया नया लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक हब बनेगा।
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत Ara Junction स्थित रेलवे के माल गोदाम और रैक पॉइंट को अब कुलहड़िया स्टेशन शिफ्ट करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार कुलहड़िया स्टेशन पर आधुनिक माल गोदाम का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यहां चार रेल लाइनों के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और अब केवल इलेक्ट्रिक तार बिछाने का काम बाकी है।
आरा जंक्शन के विस्तार का रास्ता होगा साफ
रेलवे के इस फैसले को भोजपुर जिले के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। रैक पॉइंट हटने के बाद आरा जंक्शन परिसर में पर्याप्त जगह खाली हो जाएगी।
इस खाली स्थान पर नए और आधुनिक प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। इससे स्टेशन विस्तार की योजना को गति मिलेगी और यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार संभव होगा।
आरा जंक्शन को टर्मिनल स्टेशन बनाने की तैयारी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म विस्तार के बाद आरा जंक्शन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। वर्तमान में प्लेटफॉर्म की कमी के कारण कई ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ता है।
नए प्लेटफॉर्म बनने से ट्रेनों की आवाजाही सुचारु होगी और यात्रियों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। इससे पटना की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन भी आसान हो जाएगा।
नई ट्रेनों के परिचालन की बढ़ेगी संभावना
रेलवे का मानना है कि स्टेशन विस्तार के बाद आरा से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए नई ट्रेनों के परिचालन का रास्ता खुलेगा।
भविष्य में वंदे भारत, अमृत भारत और अन्य प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव की संभावना भी मजबूत मानी जा रही है। इससे भोजपुर और आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
शहर को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत
माल गोदाम के कारण आरा शहर लंबे समय से भारी ट्रकों के दबाव से जूझ रहा था। गोधना रोड, धरहरा और स्टेशन रोड इलाके में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी।
खबरें और भी
रैक पॉइंट कुलहड़िया शिफ्ट होने के बाद शहर में ट्रकों की आवाजाही कम होगी, जिससे जाम और प्रदूषण दोनों से राहत मिलने की उम्मीद है।
कुलहड़िया बनेगा नया लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल हब
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि माल गोदाम शुरू होने के बाद कुलहड़िया इलाके की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। यहां बड़े वेयरहाउस, गोदाम और ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय खुलने की संभावना है।
इस परियोजना से स्थानीय किसानों, जमीन मालिकों और युवाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार रैक पॉइंट संचालन शुरू होने के बाद हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकता है।