भोजपुर में हर्ष फायरिंग से शादी में मातम, मामा की बेटी की मैरिज में आए आर्मी जवान को लगी गोली
बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त ...और पढ़ें

भोजपुर में हर्ष फायरिंग से शादी में मातम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, चरपोखरी (आरा)। बिहार के भोजपुर जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का है। जहां मंगलवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे एक शादी समारोह के वक्त हर्ष फायरिंग में सेना के एक जवान को गोली लग गई।
जख्मी जवान की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी स्व राजेंद्र साह के 25 वर्षीय पुत्र भोला साह के रूप में हुई। घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। आनन-फानन में जख्मी जवान को इलाज के लिए आरा स्थित निजी किलिनीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती जख्मी जवान भोला साह ने बताया कि वह अपने ननिहाल चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में मामा अनत साह की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। रात करीब 12:30 बजे वह शादी के शामियाने में एक किनारे कुर्सी पर बैठा था। उसके साथ कुछ बच्चे भी मौजूद थे।
भोला साह के मुताबिक वह साइड में बैठा हुए थे। तभी अचानक फायरिंग हुई और गोली लग गई। उन्होंने बताया कि अगर गोली वहां मौजूद बच्चों को लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।फायरिंग के दौरान चली गोली सीधे जवान के दाएं हाथ को चीरते हुए उसकी जांघ में जा लगी।
खबरें और भी
भोला साह ने बताया कि गोली लगते ही उसे चक्कर आने लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।हाथ से काफी मात्रा में खून बहने लगा।
इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे आरा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।आरा के डॉक्टर विकास कुमार के मुताबिक जख्मी के जांघ से गोली निकाल दी गई है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हर्ष फायरिंग किसने की और हथियार किसका था।
थानाध्यक्ष ने कहा कि हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध है और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा।उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।