Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arrah Lok Sabha Chunav Result 2024: आरा सीट पर BJP को भाकपा माले ने पछाड़ा, आरके सिंह पर भारी पड़े सुदामा प्रसाद

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:05 AM (IST)

    Arrah Lok Sabha Result 2024 आरा लोकसभा का नामांकरण 1977 में हुआ। इससे पहले यह शाहावाद लोक सभा क्षेत्र का हिस्सा था। यदुवंशी व रघुवंशी वहुल आरा ने अव त ...और पढ़ें

    आरा लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)
    आरा लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बिहार की आरा लोकसभा सीट पर दिलचस्प रहा मुकाबला
    2. एनडीए की तरफ से बीजेपी के उम्मीदवार आरके सिंह थे मैदान में
    3. भाकपा माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    डिजिटल डेस्क, आरा। Ara Lok Sabha Election Result 2024 : बिहार के भोजपुर जिले के आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन से भाकपा माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को हराया है। लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे आरके सिंह को सुदामा प्रसाद ने 50 हजार से अधिक वोट से करारी शिकस्त दी।

    बता दें कि बिहार की आरा लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई थी। आरा में इस बार एनडीए की तरफ से बीजेपी के आरके सिंह उम्मीदवार बनाया था। वहीं CPI(ML)(L) की तरफ से सुदामा प्रसाद उम्मीदवार थे। दोनों उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी। बता दें कि इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

    मतगणना में सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पहले राउंड से ही पछाड़ना शुरू कर दिया था। यह क्रम लगातार 24वें राउंड तक बना रहा। सुदामा प्रसाद को कुल 5,29,382 वोट मिले और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को 4,69,574 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुदामा प्रसाद ने रिकॉर्ड 59,808 मतों से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पराजित किया।

    मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग के निर्देश पर भोजपुर जिला प्रशासन के द्वारा मतगणना शुरू की गई थी। इस दौरान पूरे जिले समेत आरा शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए 97 मजिस्ट्रेट और सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

    खबरें और भी

    सुदामा प्रसाद।

    आरा में 2024 का चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के नाम

    • लाल बादशाह सिंह, बहुजन समाज पार्टी
    • आर. के. सिंह, भारतीय जनता पार्टी
    • सुदामा प्रसाद, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन)
    • कृष्ण पासवान, भारतीय क्रांति वीर पार्टी
    • धर्मात्मा शर्मा, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
    • मनमोहन सिंह, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य)
    • राम असरे सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
    • रामजी सिंह, वोटर्स पार्टी इण्टरनेशनल
    • सुमित्रा देवी, जागरूक जनता पार्टी
    • अशोक तिवारी, निर्दलीय
    • नवनीत कुमार, निर्दलीय
    • रणधीर लाल, निर्दलीय
    • विरेन्द्र कुमार सिंह, निर्दलीय
    • शिवदास सिंह, निर्दलीय

    ये भी पढ़ें

    Kishanganj Lok Sabha Chunav Result: क्या किशनगंज सीट पर ओवैसी की पार्टी मार लेगी बाजी? यहां पढ़िए सबसे तेज अपडेट

    Begusarai Lok Sabha Chunav Result: क्या बेगूसराय में अवधेश राय करेंगे खेला? पढ़ें सबसे तेज अपडेट यहां