Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arrah Lok Sabha Result: आरा में आरके सिंह को किसने दिया धोखा? हो गया खुलासा; सियासी हलचल हुई तेज

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 08:14 PM (IST)

    Arrah News बिहार की आरा लोकसभा सीट का परिणाम काफी चर्चा में रहा। यहां आरके सिंह की हार के बाद सियासी भूचाल सा आ गया। अब इस हार का कारण भी धीरे-धीरे सा ...और पढ़ें

    आरा में आरके सिंह की हार का कारण (जागरण)
    आरा में आरके सिंह की हार का कारण (जागरण)

    HighLights

    1. आरा में आरके सिंह की हार का कारण पता लगाया जा रहा है।
    2. आरके सिंह के प्रतिनिधि ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

    जागरण संवाददाता, आरा। Arrah Election Result 2024: आरा संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के चार दिनों के बाद पूर्व सांसद सह प्रत्याशी आरके सिंह (RK Singh) के प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भितरघात के कारण यहां पार्टी की हार हुई।

    साथ रहने वाले चुनाव के दिन गायब हो गए

    शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर मंथन कर रहा है। एक सप्ताह में इसका खुलासा हो जाएगा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जो लोग दिनरात प्रत्याशी के साथ रहते थे, वे चुनाव के दिन गायब हो गए। जिन लोगों को वोटर लिस्ट और अन्य चुनाव सामग्री पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई थी, उनका उस दिन कहीं पता नहीं चल रहा था।

    आरके सिंह ने विकास का काम किया

    उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष से आरके सिंह प्रभावित नहीं थे। बतौर सांसद आरके सिंह के कार्यकाल में जिन योजनाओं को शुरू किया गया, वह मुकाम तक पहुंचे, यह वे लोग चाहते हैं। 12 करोड़ की लागत से रमना मैदान, नहर सौंदर्यीकरण, एक करोड़ रुपये की लागत से घंटा घर और पांच करोड़ की लागत से संस्कृति भवन के सौंदर्यीकरण आदि योजनाओं का जिक्र किया।

    उन्होंने कहा कि आरके सिंह को जो साढ़े चार लाख वोट मिले हैं, वह विकास के नाम पर मिले हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गाराज भी आरा में मिली अत्प्रत्याशित हार पर पार्टी में समीक्षा की बात कह चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Ramkripal Yadav: रामकृपाल यादव का खेल किसने किया खराब? राज से हट गया पर्दा; सियासी हलचल हुई तेज

    Pappu Yadav: नायक के अंदाज में पप्पू यादव ने लिया एक्शन, पूरे पूर्णिया में हो रही तारीफ; तुरंत दे दिया ये ऑर्डर