विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहली गोली अक्षय ने मारी थी...' STF जवान की गिरफ्तारी के बाद भरत तिवारी की मां का दावा, बताया और क‍िसने की फायरिंग

Published: Fri, 31 Jul 2026 12:06 PM (IST)

एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने दावा किया है कि ...और पढ़ें

HighLights

  1. एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद नया मोड़।

  2. मृतक की मां ने अक्षय पर पहली गोली चलाने का दावा किया।

  3. डीएसपी और थानाध्यक्ष पर भी गोली चलाने का आरोप लगा।

जागरण संवाददाता, आरा। बिलौटी के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।

दूसरी गोली डीएसपी और तीसरी मारी थी थानेदार ने 

आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं।

एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अब बढ़ी न्‍याय की उम्‍मीद 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है।

उन्‍होंने भी दोहराया क‍ि अपनी आंखों से उन्‍होंने अक्षय कुमार को गोली चलाते देखा था। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई, पहली गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।